भारत में गाड़ियों की नंबर प्लेट्स के रंगों का क्या मतलब होता है?

नंबर प्लेट का रंग और उस पर लिखे अक्षर किसी भी वाहन की कैटेगरी और उसके उपयोग को दर्शाते हैं। अगर आपको सिर्फ कुछ नंबर प्लेट्स के बारे में जानकारी है।
Number Plate
Number Plate भारत में कितने तरह के होते है। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय सड़कों पर अलग-अलग प्रकार की गाड़ियां दौड़ती हैं, और उनकी नंबर प्लेट्स में भी खास विविधता होती है। नंबर प्लेट का रंग और उस पर लिखे अक्षर किसी भी वाहन की कैटेगरी और उसके उपयोग को दर्शाते हैं। अगर आपको सिर्फ कुछ नंबर प्लेट्स के बारे में जानकारी है, तो आज हम आपको हर तरह की नंबर प्लेट और उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताएंगे।

1. सफेद नंबर प्लेट

  • यह सबसे आम नंबर प्लेट होती है, जिसे निजी वाहनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • इस नंबर प्लेट पर काले रंग के अक्षर लिखे होते हैं।

2. पीली नंबर प्लेट

  • यह नंबर प्लेट कमर्शियल (व्यावसायिक) वाहनों के लिए होती है।
  • टैक्सी, ट्रक, बस आदि वाहनों पर यह नंबर प्लेट लगी होती है।

इस पर काले रंग के अक्षर लिखे होते हैं।

3. हरी नंबर प्लेट

  • यह नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए होती है।
  • अगर यह प्राइवेट इलेक्ट्रिक वाहन है तो उस पर सफेद अक्षर, और अगर यह कमर्शियल EV है तो पीले अक्षर होते हैं।

4. नीली नंबर प्लेट

  • यह विदेशी दूतावास (Embassy) के वाहनों के लिए होती है।
  • इस नंबर प्लेट पर सफेद रंग के अक्षर लिखे होते हैं।

5. लाल नंबर प्लेट

  • यह राष्ट्रपति और राज्यपाल जैसे उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के लिए होती है।
  • इस पर कोई नंबर नहीं होता, बल्कि सिर्फ भारत सरकार या राज्य सरकार लिखा होता है।

6. काली नंबर प्लेट

  • यह उन वाहनों के लिए होती है, जिन्हें विशेष सुरक्षा प्राप्त होती है या जो रेंटल सेल्फ-ड्राइविंग कार्स होती हैं।
  • इस पर पीले अक्षर लिखे होते हैं।

7. तीर वाली नंबर प्लेट

  • यह नंबर प्लेट भारतीय सेना के वाहनों के लिए होती है।
  • इस पर संख्या के साथ एक तीर का निशान बना होता है, जो बाएं से दाएं दिशा में होता है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com