Car Brakes Fail: समय रहते पहचाने ये संकेत, वरना हो सकता है बड़ा हादसा
Brake Fail: कार चलाते समय ब्रेक सबसे अहम सेफ्टी फीचर होता है। अगर ब्रेक फेल हो जाएं, तो वाहन को नियंत्रित करना लगभग नामुमकिन हो जाता है ऐसे में कार पहले ही कई संकेत देती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Car के ब्रैक फेल होने से पहले क्या होता है। (सौ. Freepik)
Brake Pad Problem: कार चलाते समय ब्रेक सबसे अहम सेफ्टी फीचर होता है। अगर ब्रेक फेल हो जाएं, तो वाहन को नियंत्रित करना लगभग नामुमकिन हो जाता है और हादसा निश्चित रूप से जानलेवा साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेक कभी अचानक फेल नहीं होते, बल्कि कार पहले से ही कई संकेत देने लगती है। दुर्भाग्य से ज़्यादातर ड्राइवर इन संकेतों को नजरअंदाज़ कर देते हैं, जिससे बड़ा नुकसान, महंगा रिपेयर और जान का खतरा बढ़ जाता है। यदि इन चेतावनियों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो हादसा टाला जा सकता है।
1. ब्रेक लगाने पर तेज़ चीं-चीं की आवाज़
अगर ब्रेक लगाते समय चीं-चीं जैसी तीखी आवाज़ सुनाई दे, तो यह साफ संकेत है कि ब्रेक पैड घिस चुके हैं। कई पैड में लगा मेटल इंडिकेटर डिस्क से रगड़कर यह आवाज़ पैदा करता है। ऐसे में तुरंत ब्रेक पैड बदलवाना ज़रूरी हो जाता है।
2. खड़खड़ाहट या घिसने की आवाज़ सबसे खतरनाक स्टेज
जब ब्रेक पैड पूरी तरह खत्म हो जाते हैं, तब मेटल-टू-मेटल घर्षण होने लगता है। यह न सिर्फ ब्रेकिंग क्षमता बेहद घटा देता है, बल्कि डिस्क को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। यह स्थिति हादसे की सबसे बड़ी वजह बन सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
3. ब्रेक पैडल का ढीला या स्पंजी महसूस होना
यदि ब्रेक दबाते समय पैडल बहुत नीचे तक चला जाता है या स्पंजी महसूस होता है, तो यह सिस्टम में हवा प्रवेश करने या ब्रेक फ्लूइड लीक होने का संकेत है। फ्लूइड लीक होने से ब्रेक का दबाव घट जाता है और कार को रुकने में अधिक दूरी लगती है। आपात स्थिति में यह “जान और मौत” का फासला साबित हो सकता है।
4. ब्रेक लगते ही कार का एक तरफ खिंच जाना
अगर ब्रेक लगाने पर कार बाएं या दाएं खिंच जाती है, तो इसका मतलब है कि एक ओर के ब्रेक पैड या कैलिपर में खराबी है। ऐसी स्थिति में दोनों पहियों पर समान ब्रेकिंग फोर्स नहीं लगता, जो ड्राइविंग को बेहद खतरनाक बना देता है।
ये भी पढ़े: Air Filter क्यों है इंजन का असली रक्षक? खराब फ़िल्टर से होगी परेशानी
5. ब्रेक पैडल में तेज़ वाइब्रेशन
पैडल में थरथराहट का अनुभव अक्सर ब्रेक डिस्क के मुड़ने या असमान घिसने के कारण होता है। तकनीकी भाषा में इसे “ब्रेक रोटर वार्पिंग” कहा जाता है। इससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस कम हो जाती है और वाहन पर नियंत्रण कमजोर पड़ जाता है।
6. डैशबोर्ड पर ब्रेक वार्निंग लाइट का जलना
यदि हैंडब्रेक नीचे करने के बाद भी लाल ब्रेक वार्निंग लाइट जलती रहती है, तो यह ब्रेक फ्लूइड लेवल कम होने या सिस्टम में किसी गंभीर इलेक्ट्रिकल फॉल्ट का संकेत है। इस लाइट को नजरअंदाज़ करना सीधा जीवन जोखिम में डालने जैसा है।
