अब कार खरीदना सपना नहीं, 3.49 लाख में देश की सबसे सस्ती कार, बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Maruti S-Presso Price: GST 2.0 लागू होते ही देश में एंट्री-लेवल कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा Maruti Suzuki S-Presso को मिला है।
- Written By: सिमरन सिंह
Maruti S-Presso (Source. Maruti)
S-Presso Mileage: नया GST 2.0 लागू होते ही देश में एंट्री-लेवल कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा Maruti Suzuki S-Presso को मिला है। कंपनी ने इसकी कीमत में बड़ी कटौती करते हुए एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹3,49,900 कर दी है। इस नई कीमत के साथ S-Presso न केवल मारुति की बल्कि पूरे भारत की सबसे सस्ती कार बन गई है। कम बजट वाले परिवारों और पहली बार कार खरीदने वालों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।
1 साल में 42350% की ऐतिहासिक ग्रोथ
S-Presso की बिक्री के आंकड़े हर किसी को चौंका रहे हैं।
- दिसंबर 2024 में इस कार को महज 8 ग्राहकों ने खरीदा था और यह मारुति की सबसे कम बिकने वाली कारों में शामिल थी।
- लेकिन दिसंबर 2025 में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। इस महीने S-Presso को 3,396 नए खरीदार मिले।
- यानी सिर्फ एक साल में बिक्री में 3,388 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई और सालाना आधार पर 42350% की रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की गई।
- विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी सबसे बड़ी वजह कम कीमत और बेहद किफायती चलने का खर्च है।
इंजन और माइलेज में भी भरोसेमंद
Maruti S-Presso में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है, जबकि 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। जो ग्राहक कम ईंधन खर्च चाहते हैं, उनके लिए CNG वेरिएंट भी मौजूद है, जिसमें इंजन 56.69 PS की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क देता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट 24 से 24.76 kmpl और CNG वेरिएंट 32.73 km/kg तक का माइलेज देता है।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
BS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
भारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
कम कीमत, लेकिन फीचर्स में कोई कमी नहीं
इतनी कम कीमत के बावजूद Maruti S-Presso फीचर्स के मामले में भी निराश नहीं करती। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, की-लेस एंट्री, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रिक ORVM जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। फिलहाल इसमें डुअल एयरबैग मिलते हैं, लेकिन कंपनी जल्द ही इसे 6 एयरबैग स्टैंडर्ड करने की तैयारी में है।
ये भी पढ़े: 1 अप्रैल 2027 से बदल जाएगा आपकी कार का खेल, CAFE-3 नियम से महंगी होंगी गाड़ियां या बढ़ेगा माइलेज?
क्यों बढ़ रही है S-Presso की मांग
कम कीमत, शानदार माइलेज और भरोसेमंद ब्रांड यही तीन वजहें हैं, जो S-Presso को आम आदमी की पसंद बना रही हैं। GST 2.0 के बाद यह कार उन लोगों के लिए उम्मीद बन गई है, जो अब तक सिर्फ बाइक पर ही परिवार चलाने को मजबूर थे।
