- Hindi News »
- Automobile »
- Buying A Car Has Become Difficult New Parking Policy Implemented In Chennai Know The Full Details
कार खरीदना हुआ मुश्किल! चेन्नई में लागू हुई नई पार्किंग पॉलिसी, जानें पूरी डिटेल
चेन्नई यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी (CUMTA) ने नई पार्किंग पॉलिसी लागू कर दी है, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक की समस्या को कम करना और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है।
- Written By: सिमरन सिंह

कार पार्किंग को लेकर आया चेन्नई में नया नियम। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप चेन्नई में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। अब कार खरीदने से पहले यह साबित करना जरूरी होगा कि आपके पास पार्किंग की जगह उपलब्ध है। चेन्नई यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी (CUMTA) ने नई पार्किंग पॉलिसी लागू कर दी है, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक की समस्या को कम करना और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है।
चेन्नई की नई कार पॉलिसी क्या है?
देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए वाहन खरीद से पहले पार्किंग की अनिवार्यता की नीति लाई गई है। इस पॉलिसी को आवास एवं शहरी विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है। तमिलनाडु सरकार ने 2024 में मद्रास हाईकोर्ट में इस नीति को लागू करने की घोषणा की थी।
कार खरीदने से पहले क्या करना होगा?
नई नीति के तहत, अब चेन्नई में किसी भी व्यक्ति को कार खरीदने से पहले अपनी पार्किंग व्यवस्था का प्रमाण देना होगा। यह पार्किंग स्पेस घर के अंदर हो सकता है या किसी प्राइवेट प्रॉपर्टी में।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में ट्रैफिक से राहत गोरेगांव खाड़ी पर 418 करोड़ से बनेगा 6-लेन केबल-स्टे ब्रिज,बीएमसी ने शुरू किया काम
नासिक: द्वारका-नासिकरोड 10 लेन सड़क के लिए तीसरी बार निविदा जारी, 177 करोड़ की योजना पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल
मुंबई को ट्रैफिक से मिलेगी राहत: गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का पहला फ्लाईओवर तैयार, जून तक शुरू होने की उम्मीद
12 घंटे तक सड़क पर फंसे रहे हजारों वाहन, सौंदड़ ओवरब्रिज परिसर में लगा था जाम, प्रशासन नाकाम-जनता बेहाल
इस पॉलिसी के बारे में CUMTA के सेक्रेटरी आइ जयाकुमार ने कहा— “लोग अक्सर कई गाड़ियां खरीद लेते हैं, लेकिन उनके पास सीमित पार्किंग स्पेस होता है। इससे वे गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करने लगते हैं, जिससे ट्रैफिक और आसपास के लोगों को दिक्कत होती है।”
कैसा होगा नया पार्किंग सिस्टम?
चेन्नई यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी ने ऑफ-स्ट्रीट पार्किंग पॉलिसी लाने के साथ रेजिडेंशियल पार्किंग परमिट सिस्टम लागू करने की भी योजना बनाई है।
इस सिस्टम के तहत:
- चौड़ी सड़कों पर पार्किंग के लिए जगह लॉटरी सिस्टम के जरिए अलॉट की जाएगी।
- जिन घरों में पहले से पार्किंग स्पेस है, उन्हें इस लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।
- यह जगह किराए पर दी जाएगी, जिसे लोग महीने या सालाना आधार पर ले सकेंगे।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नई पार्किंग पॉलिसी
चेन्नई की यह नई पार्किंग पॉलिसी ट्रैफिक समस्या को हल करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई है। इससे बिना पार्किंग वाली गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करने की प्रवृत्ति रुकेगी और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू होगी।
Buying a car has become difficult new parking policy implemented in chennai know the full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
May 18, 2026 | 01:02 PMसैलून में आराम से बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘पूरा नवाब है’
May 18, 2026 | 01:01 PMप्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
May 18, 2026 | 12:56 PMमहंगाई की नई मार! पेट्रोल-डीजल महंगे, गोंदिया में सब्जियों के दाम ने भी बिगाड़ा बजट
May 18, 2026 | 12:52 PMउज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में विवाद, महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी ने की आत्मदाह की कोशिश
May 18, 2026 | 12:48 PMधुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 12:41 PMप्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
May 18, 2026 | 12:40 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














