

Mahindra XEV 9S 6 Seater: भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को नए 6-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ पेश कर दिया है। वहीं अब तक यह इलेक्ट्रिक SUV केवल 7-सीटर विकल्प में उपलब्ध थी लेकिन प्रीमियम कम्फर्ट और ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने सेकंड रो में कैप्टन सीट्स का विकल्प जोड़ा है। इस नए वेरिएंट के साथ XEV 9S का मुकाबला Tata Harrier EV, Kia Carens Clavis EV और BYD eMAX 7 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से और दिलचस्प हो गया है।
बता दें कि महिंद्रा ने 6-सीटर कैप्टन सीट वेरिएंट की कीमत 7-सीटर मॉडल से महज 20,000 रुपए अधिक रखी है। वहीं Pack Two Above (70 kWh) की कीमत ₹26 लाख जबकि 79 kWh मॉडल 26.90 लाख है। Pack Three (70 kWh) की कीमत 28.80 लाख और Pack Three Above (79 kWh) की कीमत 30.90 लाख (एक्स-शोरूम) है।
इसके साथ ही नए 6-सीटर मॉडल में दूसरी पंक्ति की बेंच सीट की जगह अलग-अलग कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा लेगरूम, बेहतर थाई सपोर्ट और निजी स्पेस मिलता है। इसमें खासकर लंबे सफर और ड्राइवर-ड्रिवन इस्तेमाल के लिए यह सेटअप ज्यादा आरामदायक साबित हो सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी ने सीटों की संख्या घटाकर आराम और प्रीमियम अनुभव को प्राथमिकता दी है।
XEV 9S के बारे में बताए तो इसके केबिन में टेक्नोलॉजी की भरपूर झलक मिलती है। जिसमें 12.3-इंच की तीन स्क्रीन वाला डैशबोर्ड है वहीं इसमें इंफोटेनमेंट, ड्राइवर डिस्प्ले और फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन शामिल हैं। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग, मेमोरी फंक्शन वाली पावर्ड फ्रंट सीट्स और डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इतना ही नहीं सुरक्षा के लिहाज से भी SUV में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, TPMS, ESP और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स शामिल हैं। कुल मिलाकर देखे तो यह महज 20 हजार के अतिरिक्त खर्च में कैप्टन सीट्स का विकल्प XEV 9S को उन खरीदारों के लिए और आकर्षक बनाता है जो इलेक्ट्रिक SUV में स्पेस के साथ प्रीमियम कम्फर्ट भी चाहते हैं।