65 इंच स्मार्ट TV लेने का सुनहरा मौका, Amazon-Flipkart रिपब्लिक डे सेल में भारी छूट

Amazon और Flipkart पर बड़ी रिपब्लिक डे सेल शुरू हो चुकी है। इस सेल में बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर जबरदस्त छूट दी जा रही है। अगर आप लंबे समय से 65 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे थे।
golden opportunity to buy a 65-inch smart TV, with huge discounts during the Amazon-Flipkart Republic Day sale.
Smart TV (Source. Pixabay)
Published on
Updated on

Republic Day TV Sale Offers: एक बार फिर Amazon और Flipkart पर बड़ी रिपब्लिक डे सेल शुरू हो चुकी है। इस सेल में बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर जबरदस्त छूट दी जा रही है। अगर आप लंबे समय से 65 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे थे, तो यह मौका आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस बार प्रीमियम और पॉपुलर ब्रांड्स के टीवी पहले के मुकाबले काफी सस्ती कीमत पर मिल रहे हैं। खास बात यह है कि Sony और Samsung जैसे दिग्गज ब्रांड्स भी इस डिस्काउंट लिस्ट में शामिल हैं, जिन पर बैंक ऑफर्स और एक्स्ट्रा छूट का फायदा लिया जा सकता है।

realme TechLife 65 Inch 4K TV सबसे सस्ता विकल्प

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम realme TechLife 164 cm (65 inch) Ultra HD (4K) टीवी का है। Flipkart रिपब्लिक डे सेल में यह टीवी सिर्फ ₹34,499 में मिल रहा है। कंपनी इस पर 56% तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन पर ₹1500 का डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के तहत ₹6,650 तक की छूट भी मिल रही है।

Hisense 65 Inch 4K TV पर Amazon की बड़ी डील

Amazon रिपब्लिक डे सेल में Hisense 164 cm (65 inches) E6N Series 4K Ultra HD टीवी 48% डिस्काउंट के साथ सिर्फ ₹41,999 में खरीदा जा सकता है। अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹2000 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ₹5,950 तक का एक्सचेंज ऑफर भी इस डील को और आकर्षक बनाता है।

Samsung Crystal 4K 65 Inch TV भी हुआ सस्ता

अगर आप Samsung ब्रांड पसंद करते हैं, तो Samsung Crystal 4K Infinity Vision 163 cm (65 inch) टीवी Flipkart पर 33% डिस्काउंट के साथ ₹56,990 में उपलब्ध है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन पर ₹1500 की अतिरिक्त छूट और ₹6,650 तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Xiaomi Smart TV X Pro QLED Series 65 पर दमदार ऑफर

Amazon की सेल में Xiaomi Smart TV X Pro QLED Series 65 भी शानदार डील के साथ मिल रहा है। इस टीवी पर 36% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसकी कीमत ₹57,999 रखी गई है। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹3000 तक और SBI क्रेडिट कार्ड नॉन-EMI पर ₹1250 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

SONY Bravia 2 65 Inch बना प्रीमियम डील

इस लिस्ट का आखिरी और प्रीमियम विकल्प SONY Bravia 2 163.9 cm (65 inch) Ultra HD (4K) टीवी है। Flipkart पर 45% डिस्काउंट के बाद यह टीवी ₹69,990 में मिल रहा है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट और ₹6,650 तक का एक्सचेंज ऑफर इसे शानदार डील बनाता है।

ध्यान दें

अगर आप बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं, तो Amazon-Flipkart की रिपब्लिक डे सेल आपके लिए बेहतरीन मौका है। सीमित समय के लिए चल रही इन डील्स में भारी बचत की जा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com