Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Tata Punch on EMI: 1 लाख रुपये में घर लाये टाटा की ये मोस्ट सेलिंग कार, समझिए महीने के ईएमआई का हिसाब

Tata Punch अपने सेगमेंट की टॉप सेलिंग कार है। कम दाम में ज्यादा फीचर और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग की वजह से टाटा पंच को हर महीने खूब ग्राहक मिल रहे हैं। टाटा पंच के 38 वेरिएंट उपलब्ध हैं, जिसमें पंच प्योर बेस मॉडल है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 04, 2025 | 11:30 AM

1 लाख रुपये में घर लाये टाटा की ये मोस्ट सेलिंग कार, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत ऑटो डेस्क : अगर आप कम बजट में एक सेफ और फीचर्स से भरपूर एसयूवी खरीदना चाहते हैं, तो Tata Punch एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख 20 हजार रुपये से शुरू होती है, हालांकि हाल ही में इसके वेरिएंट के हिसाब से कीमत में 17 हजार रुपये का इजाफा किया गया है।

Tata Punch के बारे में खास बात यह है कि यह आपको बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ मिलती है। अगर आप दिल्ली में इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो आपको 7 लाख 23 हजार 760 रुपये की कीमत चुकानी होगी, जिसमें रोड टैक्स और इंश्योरेंस भी शामिल है।

1 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी कार की चाबी

अब अगर आप इसे एक साथ भुगतान नहीं करना चाहते, तो EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आप Tata Punch के Pure वेरिएंट को 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं, तो आपको 6 लाख 23 हजार 760 रुपये का कार लोन मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

गाड़ी की सर्विस हुई महंगी, मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा युद्ध का सीधा असर

2026 में EV का धमाका, सस्ता से लेकर लग्जरी तक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां अप्रैल में लॉन्च

Car Safety: गर्मी में कार बनी आग का खतरा, ये 5 चीजें अंदर रखीं तो पड़ सकता है भारी

Second Hand car खरीदते वक्त ये उम्र रखें याद, वरना पड़ सकता है भारी, जानें कौन सा समय है सही

हर महीने 13,253 रुपये दे कर ले सकते हैं ये कार

इस लोन पर 10 फीसदी की ब्याज दर और 5 साल की अवधि पर आपको हर महीने 13,253 रुपये की EMI चुकानी होगी। इस प्रकार, 5 साल की EMI अवधि में आपको कुल 1 लाख 71 हजार 423 रुपये का ब्याज चुकाना होगा।

Tata Punch का पावरट्रेन

Tata Punch में एक 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन है, जो 87 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प में पेश किया गया है। इसके अलावा, Tata Punch CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो कुल सात वेरिएंट्स में मिलती है।

ऑटो जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि टाटा पंच अपने सेगमेंट की टॉप सेलिंग कार है। कम दाम में ज्यादा फीचर और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग की वजह से टाटा पंच को हर महीने खूब ग्राहक मिल रहे हैं। टाटा पंच के 38 वेरिएंट उपलब्ध हैं, जिसमें पंच प्योर बेस मॉडल है और टाटा पंच क्रिएटिव प्लस एस कैमो एएमटी टॉप मॉडल है।

Bring home this best selling car of tata for rs 1 lakh understand emi calculation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2025 | 10:10 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • EMI
  • Tata Car
  • Tata Punch

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.