BMW M340i xDrive की क्या है कीमत। (सौ. BMW)
नवभारत डिजिटल डेस्क. BMW इंडिया ने अपनी नई BMW M340i xDrive को 74.90 लाख (ex-showroom) की कीमत में लॉन्च किया है। यह कार BMW ग्रुप के चेन्नई स्थित संयंत्र में स्थानीय रूप से निर्मित की जा रही है। अब इस कार की बुकिंग BMW डीलरशिप्स और BMW ऑनलाइन शॉप के जरिए की जा सकती है। M340i भारत में अब तक 1,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी है और इसे देश में सबसे अधिक बिकने वाली परफॉर्मेंस कार बताया जा रहा है।
नई BMW M340i xDrive में 2,998 cc का स्ट्रेट-6 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 374hp की पावर और 500Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। M स्पोर्ट एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड महज 4.4 सेकंड में पकड़ सकती है, जो इसे भारत में निर्मित सबसे तेज BMW और सबसे तेज ICE कार बनाती है। इस इंजन को 8-स्पीड Steptronic स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, ब्रेक-एनर्जी रीजेनेरेशन और ऑटो स्टार्ट-स्टॉप जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
ये भी पढ़े: भारत में बना iPhone क्यों मचा रहा विदेशों में धूम, इतनी हुई बिक्री
BMW M340i xDrive का बाहरी डिज़ाइन बेहद आकर्षक और स्पोर्टी है। इसमें चौड़ा और आक्रामक फ्रंट प्रोफाइल है, जिसमें काले रंग की मेश किडनी ग्रिल और ब्लू ऐक्सेंट वाले स्लिक एडेप्टिव LED हेडलाइट्स हैं। इसके अलावा, लंबी व्हीलबेस, शॉर्ट ओवरहैंग्स और फ्लोइंग रूफलाइन से इसकी स्पोर्टी स्टांस को और बढ़ाया गया है। हाई-ग्लॉस ब्लैक M मिरर कैप्स और डार्कन L-शेप्ड LED टेललाइट्स इसके डाइनैमिक डिज़ाइन को पूरा करते हैं। 19 इंच की Jet Black एलॉय व्हील्स और रेड M स्पोर्ट ब्रेक कैलिपर्स इसकी रोड प्रेज़ेंस को और भी शानदार बनाते हैं।
कार के इंटीरियर्स में प्रीमियम लुक और फील दिया गया है। इसमें नया डिजिटल BMW कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो फ्लोटिंग इफेक्ट देता है। BMW लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल के तहत, 14.9 इंच का फ्रीस्टैंडिंग डिस्प्ले, 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं। स्पोर्ट सीट्स, नई डिज़ाइन की स्टीयरिंग व्हील, और छह डिमेबल एम्बिएंट लाइटिंग सेटिंग्स इसकी लग्ज़री फील को और बढ़ाती हैं। कार में 480-लीटर बूट स्पेस, 40:20:40 स्प्लिट रियर सीट्स, और एक ऑटोमेटिक बूट लिड भी है। Harman Kardon सराउंड साउंड सिस्टम इसके इंटीरियर्स को एक नया अनुभव देता है।
ये भी पढ़े: Jio Hotstar विवाद में आया नया मोड़, क्या है JioStar वेबसाइट का सच?
BMW M340i xDrive में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन किया गया है। इसमें छह एयरबैग्स, एबीएस विद ब्रेक असिस्ट, डाइनैमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), और क्रैश सेंसर्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कार में रन-फ्लैट टायर्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइज़र भी दिए गए हैं। ड्राइवर असिस्टेंस के लिए इसमें पार्किंग असिस्ट, रियरव्यू कैमरा, और BMW कनेक्टेड ड्राइव की जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। डिजिटल की प्लस, रियल-टाइम ट्रैफिक इन्फॉर्मेशन और My BMW ऐप के जरिए रिमोट सर्विसेस जैसी विशेषताएं भी प्रदान की जाती हैं।