महिलाओं के लिए बेस्ट हैचबैक कारें: स्टाइल, सेफ्टी और बजट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
Cars For Women's Safety: वर्किंग वुमन और जॉब या बिजनेस की शुरुआत करने वालों के लिए बजट फ्रेंडली हैचबैक कार, ऐसी कार जो न सिर्फ चलाने में आसान हो, बल्कि रखरखाव में भी कम खर्चीली हो।
- Written By: सिमरन सिंह
Car जो लड़कियों के लिए है सही। (सौ. Freepik)
Cars For Girls Safety: अगर आप एक वर्किंग वुमन हैं और हाल ही में जॉब या बिजनेस की शुरुआत की है, तो एक भरोसेमंद और बजट फ्रेंडली हैचबैक कार आपकी पहली पसंद हो सकती है। ऐसी कार जो न सिर्फ चलाने में आसान हो, बल्कि रखरखाव में भी कम खर्चीली हो। आज हम आपके लिए ऐसी 4 जबरदस्त हैचबैक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो भारतीय बाजार में लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं।
1. Maruti Suzuki Swift (2024): स्टाइल और परफॉर्मेंस का स्मार्ट कॉम्बो
मारुति की स्विफ्ट अपने शानदार डिजाइन और स्पोर्टी लुक के लिए जानी जाती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 22+ किमी/लीटर का दमदार माइलेज देता है। इस कार में डुअल एयरबैग, EBD और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹6.5 लाख से शुरू होती है। हैंडलिंग स्मूद होने के चलते यह कार शहर में ड्राइव करने के लिए लड़कियों के लिए परफेक्ट ऑप्शन बन जाती है।
2. Tata Tiago: बजट में जबरदस्त सेफ्टी
अगर आप कम बजट में एक मजबूत और सेफ कार ढूंढ रही हैं, तो Tata Tiago एक शानदार विकल्प है। इसमें 1.2L का Revotron इंजन मिलता है जो 20+ किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इस कार को 4-स्टार Global NCAP रेटिंग मिली है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाता है। इसकी कीमत ₹5.6 लाख से शुरू होती है।
सम्बंधित ख़बरें
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
अकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
3. Hyundai Grand i10 NIOS: फीचर से भरपूर स्मार्ट हैचबैक
टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट पसंद करने वाली महिलाओं के लिए Hyundai Grand i10 NIOS एक परफेक्ट कार है। इसमें 1.2 लीटर का Kappa इंजन है जो 21+ किमी/लीटर का माइलेज देता है। साथ ही इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन, Android Auto और Apple CarPlay जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत ₹6.3 लाख से शुरू होती है।
ये भी पढ़े: 60 दिन में नहीं भरा चालान तो क्या होगा? वर्चुअल कोर्ट से वारंट तक की प्रकिया
4. Citroen C3: स्टाइलिश डिजाइन और टर्बो परफॉर्मेंस
अगर आप कुछ हटकर और फ्रेंच स्टाइल वाली कार लेना चाहती हैं तो Citroen C3 एक दमदार विकल्प है। इसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 19-20 किमी/लीटर का माइलेज देता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹6 लाख है। इसका यूनिक डिजाइन और ड्राइविंग कम्फर्ट इसे लड़कियों के लिए खास बनाता है।
ध्यान दें
इन चारों हैचबैक कारों की कीमत, माइलेज, सेफ्टी और फीचर्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये महिलाएं जो पहली बार कार खरीदने की सोच रही हैं उनके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। ये कारें बजट में भी फिट बैठती हैं और लॉन्ग टर्म में किफायती भी साबित होती हैं।
