सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ज़रूर जांचें ये ज़रूरी बातें, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
सेकेंड हैंड कार खरीदते समय अगर कुछ जरूरी बातों की अनदेखी कर दी जाए, तो भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए यदि आप भी पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं, तो इन अहम बातों को ज़रूर ध्यान में रखें।
- Written By: सिमरन सिंह
Second Hand Car लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: हर किसी का सपना होता है कि उसके पास अपनी खुद की कार हो। हालांकि, बजट की सीमाएं कई बार लोगों को नई कार के बजाय सेकेंड हैंड कार खरीदने के विकल्प की ओर मोड़ देती हैं। लेकिन ध्यान रहे, सेकेंड हैंड कार खरीदते समय अगर कुछ जरूरी बातों की अनदेखी कर दी जाए, तो भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए यदि आप भी पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं, तो इन अहम बातों को ज़रूर ध्यान में रखें।
सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच है बेहद जरूरी
कार खरीदने से पहले सबसे पहले उसके दस्तावेज़ों की जांच करें। जैसे—रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), ऑनरशिप पेपर, टैक्स रसीदें और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट। ध्यान रखें कि दिए गए डॉक्यूमेंट्स कहीं डुप्लीकेट तो नहीं हैं।
इंश्योरेंस और बकाया की जानकारी लें
- कार का बीमा आपके नाम पर ट्रांसफर कराना न भूलें। साथ ही यह सुनिश्चित कर लें कि वाहन पर कोई लोन या बकाया भुगतान लंबित न हो।
- ओडोमीटर और सर्विस हिस्ट्री की पुष्टि करें
- कई बार ओडोमीटर के साथ छेड़छाड़ की जाती है ताकि कम किलोमीटर चलने का भ्रम पैदा किया जा सके। इसके अलावा, कार की सर्विस हिस्ट्री ज़रूर जांचें ताकि उसकी मेंटेनेंस की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सके।
टेस्ट ड्राइव है सबसे जरूरी स्टेप
कार को खरीदने से पहले उसे अलग-अलग तरह की सड़कों पर टेस्ट ड्राइव करें—जैसे ट्रैफिक वाली, ऊबड़-खाबड़ और हाईवे। इससे कार की असली कंडीशन का पता चल सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
इंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
Tesla ने भारत में लॉन्च किया नया Model Y Premium, 500KM रेंज, लग्जरी केबिन और कम EMI ने मचाई हलचल
ऑनलाइन खरीदारी में रखें सतर्कता
अगर आप ऑनलाइन माध्यम से सेकेंड हैंड कार खरीद रहे हैं तो सिर्फ भरोसेमंद और रिव्यू वाले प्लेटफॉर्म का ही चुनाव करें।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
साथ में ले जाएं एक ऑटो एक्सपर्ट
अगर आपको कार की टेक्निकल जानकारी नहीं है, तो एक अनुभवी व्यक्ति या मैकेनिक को अपने साथ ले जाना बेहतर रहेगा। एक्सपर्ट की सलाह आपकी डील को सुरक्षित और समझदारी भरा बना सकती है।
