बजाज चेतक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर जून में होगा लॉन्च, कीमत होगी 1 लाख से कम
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो अब चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज में एक और किफायती मॉडल जोड़ने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मॉडल की कीमत काफी कम रहने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
Bajaj की ये खास गाड़ी आपको भी आएगी पसंद। (सौ. Bajaj)
भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो अब चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज में एक और किफायती मॉडल जोड़ने जा रही है। अप्रैल 2025 में लॉन्च हुए चेतक 3503 की सफलता के बाद कंपनी अब इसका लोअर वेरिएंट बाजार में उतारने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया स्कूटर बजाज चेतक 2903 पर आधारित होगा, जो वर्तमान में कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट है।
1 लाख से कम में मिलेगा नया ई-स्कूटर
नई चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99,998 रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है, जिससे यह ब्रांड का अब तक का सबसे किफायती ईवी मॉडल बन जाएगा। यह स्कूटर इस महीने के अंत यानी जून 2025 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
मिलेगा बेहतर रेंज और अपग्रेडेड फीचर्स
इस एंट्री-लेवल वेरिएंट में कई जरूरी अपग्रेड्स दिए जाने की संभावना है। जैसे कि:
सम्बंधित ख़बरें
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
- बेहतर राइडिंग रेंज
- नया चेसिस डिज़ाइन
- अंडर-सीट स्टोरेज में सुधार
- फ्लोर ब्रॉड-माउंटेड बैटरी पैक
बजाज का मकसद है कि यह स्कूटर चेतक 35 सीरीज के बराबर परफॉर्मेंस दे, लेकिन किफायती मूल्य पर।
लॉन्च में हो सकती है थोड़ी देरी
हालांकि, बजाज ने संकेत दिया है कि चीन द्वारा रेयर अर्थ मैग्नेट्स के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण ईवी मोटर्स के निर्माण में समस्या आ सकती है। इस वजह से कंपनी को सप्लाई चेन में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, जो स्कूटर के लॉन्च में देरी का कारण बन सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
चेतक: भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर
बजाज चेतक 2903 न केवल कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है, बल्कि यह FY25 की चौथी तिमाही में भारत का टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बन गया है। कंपनी को उम्मीद है कि FY26 में EV सेगमेंट में 20-25% ग्रोथ देखने को मिलेगी।
