Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Auto Expo 2025: एशिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी फिर दिल्ली में करेगी एंट्री, PM Modi द्वारा होगा उद्घाटन

देसी-विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी नवीनतम कारों, बाइकों और उपकरणों का प्रदर्शन करेंगी। यह एक्सपो भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का हिस्सा है, जिसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े अन्य छह सेक्टर भी शामिल होंगे।

  • By सिमरन सिंह
Updated On: Jan 16, 2025 | 12:20 PM

Bharat Mobility पर लगातार कुछ नया देखने को मिल रहा है। (सौ. Design)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: पिछले एक दशक से ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रही एशिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी, ऑटो एक्सपो, एक बार फिर नई दिल्ली लौट आई है। 17 से 22 जनवरी, 2025 तक यह आयोजन प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होगा। इस बार 34 प्रमुख देसी-विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी नवीनतम कारों, बाइकों और उपकरणों का प्रदर्शन करेंगी। यह एक्सपो भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का हिस्सा है, जिसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े अन्य छह सेक्टर भी शामिल होंगे।

अलग-अलग सेक्टरों की होगी प्रदर्शनी

इस साल ऑटो एक्सपो के साथ-साथ इंडिया इंटरनेशनल टायर शो, भारत बैट्री शो, स्टील पवेलियन, मोबिलिटी टेक पवेलियन और इंडिया साइकिल शो भी आयोजित होंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य मोबिलिटी सेक्टर में समन्वय स्थापित करना और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

आम जनता के लिए फ्री एंट्री

ऑटो एक्सपो के पहले दो दिन (17 और 18 जनवरी) मीडिया और बिजनेस प्रतिनिधियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। जबकि 19 से 22 जनवरी तक यह आम जनता के लिए खुला रहेगा। इस बार विशेष बात यह है कि आम जनता के लिए एंट्री पूरी तरह मुफ्त होगी। प्रवेश के लिए जोमैटो डिस्ट्रिक्ट ऐप या डीएमआरसी मोमेंटम ऐप पर पंजीकरण कराना होगा।

दिग्गज कंपनियों की भागीदारी

ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर, हुंडई, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज बेंज, स्कोडा और टीवीएस मोटर जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसके अलावा, कई कंपनियां अपने वाहनों की वैश्विक लॉन्चिंग भी करेंगी।

ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

17 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य आयोजन का उद्घाटन करेंगे। केंद्र सरकार ने इस प्रदर्शनी को केवल ऑटोमोबाइल तक सीमित न रखकर इसे परिवहन से जुड़े सभी सेक्टरों को एक मंच पर लाने का फैसला किया है।

Auto expo 2025 asias largest automobile exhibition will again enter delhi will be inaugurated by pm modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2025 | 12:20 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Year Ender 2025: बेंगलुरु से बरसा सबसे अधिक पैसा, इन 10 नए स्टार्टअप्स ने अर्थव्यवस्था को किया मजबूत

2

मनरेगा में बड़े बदलाव की तैयारी: 100 से बढ़कर 125 दिन का होगा रोजगार, बदल जाएगा नाम

3

करिश्मा कपूर के साथ पहली फिल्म में छा गए थे वेंकटेश दग्गुबाती, एक सीन ने दिला दी थी जबरदस्त पहचान

4

मोदी के भरोसेमंद…योगी के गढ़ में पकड़, कौन हैं पंकज चौधरी? जो बनने जा रहे हैं UP BJP अध्यक्ष!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.