Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑडी इंडिया ने लॉन्च किया Q8 का अपडेटेड वर्जन, 1 लाख कार बेचने का रखा है लक्ष्य

लक्जरी कार मेकिंग कंपनी ऑडी ने अपनी मौजूदा कार क्यू8 के अपडेटेड वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। हालांकि ऑडी क्यू8 के इस अपडेटेड मॉडल में ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 22, 2024 | 05:13 PM

ऑडी क्यू 8 ( सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल सेक्टर में लक्जरी कार के लिए मशहूर इंटरनेशनल ब्रांड ऑडी ने भारत में अपनी कार पेश की है। जर्मनी की इस लक्जरी कार कंपनी ऑडी ने गुरूवार को ऑडी इंडिया के नए मॉडल को पेश किया है। ऑडी इंडिया ने अपनी कार मॉडल क्यू8 के नए संस्करण को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार की शुरूआती कीमत 1.17 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “नई ऑडी क्यू8 हमारी क्यू शृंखला में सबसे ऊपर है। यह गाड़ी न केवल भारतीय बाजार के प्रति हमारे समर्पण को मजबूत करती है, बल्कि लग्जरी कार प्रेमियों और हमारे ग्राहकों की अपेक्षाओं से लगातार आगे जाने के हमारे वादे को भी मजबूत करता है।”

ब्रांड पर जताए गए भरोसे का प्रमाण

इसके अलावा, ऑडी इंडिया ने 15 साल में भारत में एक लाख गाड़ियां बेचने का महत्वपूर्ण आंकड़ा हासिल करने की भी घोषणा की। ढिल्लन ने कहा, “भारत में 1,00,000 ऑडी कार की बिक्री की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करना हमारे ग्राहकों द्वारा ऑडी ब्रांड पर जताए गए भरोसे का प्रमाण है…।”

दुनिया भर के 100 से ज्यादा बाजारों में मौजूद

ऑडी समूह प्रीमियम और लग्जरी खंड में ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिल के सबसे सफल विनिर्माताओं में से एक है। इसके ब्रांड ऑडी, बेंटले, लैम्बोर्गिनी और डुकाटी को 12 देशों में 21 जगहों पर बनाया जाता है। ऑडी और उसके साझीदार दुनिया भर के 100 से ज्यादा बाजारों में मौजूद हैं।

अब 10 लाख रुपये ज्यादा भी हो गई कीमत

आपको बता दें कि ऑडी इंडिया ने साल 2020 में ऑडी क्यू8 को भारत में लॉन्च किया था, जिसके बाद से इस कार के अपडेटेड वर्डन के लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा था। साल 2023 में ग्लोबल मार्केट में इस कार के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दिया गया था, हालांकि इस कार को भारत में अभी ही लॉन्च किया गया है। ऑडी के प्री फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले इस कार की कीमत अब 10 लाख रुपये ज्यादा भी हो गई है।

इनटेक्स को भी अपडेट किया गया

ऑडी क्यू8 के इस अपडेटेड मॉडल में ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। इस कार के फ्रंट में ग्रिल,बंपर और हेडलाइट्स में ही बदलाव किए गए हैं। पहली मॉडल के मुकाबले इस मॉडल में आपको बड़ी सी ऑक्टागॉनल ग्रिल दी जा रही है, जिसमें अब ऑक्टागॉनल अपर्चर्स दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा भी इस कार के बंपर की डिजाइन में इनटेक्स को भी अपडेट किया गया है।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

Audi india introduces new version of q8

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 05:13 PM

Topics:  

  • Audi

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत की सबसे महंगी कार के मालिक नहीं मुकेश अंबानी, जानिए इस कार की खासियतें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.