Audi ने घटाई कारों की कीमतें, ग्राहकों को मिलेगा 8 लाख तक का फायदा
Audi Luxury Car Offers: Audi ने भारतीय ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कई लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में भारी कटौती कर रही है। इस कटौती का फायदा ग्राहकों को इसमें लाखों का फायदा होता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Audi ने दिया भारी डिस्काउंट। (सौ. Audi)
Audi Discount Offers: लग्जरी कार ब्रांड Audi ने भारतीय ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने कई लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में भारी कटौती कर रही है। इस कटौती का फायदा ग्राहकों को 2.6 लाख रुपये से लेकर 7.8 लाख रुपये तक मिलेगा।
GST 2.0 के बाद नई प्राइस लिस्ट
कंपनी ने बताया कि “GST 2.0 लागू होने के बाद हमने अपनी पूरी रेंज की कीमतों में संशोधन किया है।” इस बदलाव का सीधा लाभ अब ग्राहकों को मिलेगा। जो लोग लंबे समय से Audi खरीदने का सपना देख रहे थे, उनके लिए यह सही समय साबित हो सकता है।
- कंपनी की एंट्री-लेवल SUV Q3 की शुरुआती कीमत अब 43.07 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 46.14 लाख रुपये थी।
- फ्लैगशिप SUV Q7 की कीमत घटकर 1.10 करोड़ रुपये हो गई है, जो पहले 1.18 करोड़ रुपये थी।
- इसके अलावा, अन्य SUV मॉडल्स जैसे Q5 और Q8 की कीमतों में भी आकर्षक कटौती की गई है।
- सेडान सेगमेंट में भी ग्राहकों को फायदा मिलेगा। कंपनी ने Audi A4 और Audi A6 की कीमतों में भी कमी की है।
ये भी पढ़े: अगस्त में ऑटो सेक्टर की बिक्री रही सुस्त, सितंबर से उछाल की उम्मीद
सम्बंधित ख़बरें
क्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका
कीमतों में आई इस बड़ी कमी से लग्जरी कार मार्केट में हलचल मच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऑडी का यह कदम भारत में उसकी बिक्री को और मजबूती देगा।
कंपनी ने साफ किया कि यह कटौती स्थायी है और ग्राहकों को अब Audi की कारें पहले से ज्यादा किफायती दाम पर मिलेंगी। इससे खासकर उन ग्राहकों को फायदा होगा जो लंबे समय से लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे थे।
ध्यान दें
Audi का यह फैसला लग्जरी कार मार्केट में बदलाव का संकेत है। भारी छूट और नई कीमतों के साथ, ग्राहकों को अब अपने सपनों की कार खरीदने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
