ऑडी को भारतीय बाजार में अपनी बिक्री में और तेजी की उम्मीद, फिर उतारा क्यू3 मॉडल
- Written By: दामिनी सिंह
Photo - Social Media
नई दिल्ली : जर्मनी (German) की लक्जरी कार कंपनी ऑडी (Audi) वैश्विक आपूर्ति चिंताओं के बावजूद इस साल भारतीय बाजार में अपनी बिक्री में दो अंकीय वृद्धि बरकरार रखने में सफल रही है। कंपनी को भरोसा है कि आगामी त्योहारी मौसम में उसकी बिक्री में और तेजी आएगी। ऑडी इंडिया (Audi India) के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि कंपनी भारतीय बाजार को लेकर काफी आशान्वित है।
उन्होंने कहा कि घरेलू मांग में तेजी का सिलसिला त्योहारी मौसम में और जोर पकड़ने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए ऑडी ने मंगलवार को अपने लोकप्रिय मॉडल क्यू3 को नए सिरे से पेश किया। दो साल के अंतराल के बाद क्यू3 अब फिर से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी शोरूम कीमत 44.89 लाख रुपये रखी गई है।
जनवरी-जून, 2022 के दौरान कंपनी की खुदरा बिक्री 49 प्रतिशत बढ़कर 1,765 इकाई हो गई जबकि एक साल पहले की पहली छमाही में कंपनी ने 1,181 इकाइयों की बिक्री की थी। इस संदर्भ में ढिल्लन ने कहा, ‘निस्संदेह पहली छमाही अच्छी रही। अब हम दहाई अंकों में उच्च वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए कोई सटीक अनुमान नहीं दिया जा सकता है।’
सम्बंधित ख़बरें
1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी Audi की गाड़ियां, लग्जरी कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर
दुनिया की टॉप लग्जरी कार कंपनियों के नामों का असली मतलब, 99% लोग नहीं जानते ये दिलचस्प कहानियां
Audi ने घटाई कारों की कीमतें, ग्राहकों को मिलेगा 8 लाख तक का फायदा
भारत की सबसे महंगी कार के मालिक नहीं मुकेश अंबानी, जानिए इस कार की खासियतें
नई ऑडी क्यू3 के प्रीमियम प्लस फीचर्स
- 45.72 सेमी (आर18) 5-आर्म स्टाइल एलॉय व्हील्स
- क्वॉट्रो ऑल-व्हील ड्राइव
- एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप के साथ एलईडी हेडलैंप, पैनोरोमिक ग्लास सनरूफ
- हाई ग्लास स्टाइलिग पैकेज, चारों ओर से लकड़ी की कारीगरी के साथ पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट
- लेदर और लेदरेट के कॉम्बिनेशन में कार की सीटें
- पहले या बाद में एडजस्टमेंट के साथ रियर सीट प्लस
- चमड़े में लिपटे हुए 3 स्पोक मल्टी फंक्शन के साथ स्टारियिंग वहील्स और पैडल शिफ्टर्स,
- सिल्वर अल्युमनियम आयाम में अंदरूनी सजावट (एजेंसी)
