चालान से बचने का जुगाड़ पड़ा भारी, एक बटन से बदलती नंबर प्लेट
Number Plate Fraud India: ट्रैफिक चालान से बचने के लिए लोग क्या-क्या तरीके अपनाते हैं, इसका एक चौंकाने वाला मामला हाल ही में सामने आया है। Hyderabad में पुलिस ने ऐसा ही मामला देखा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Number Plate (Source. Freepik)
Fake Number Plate Penalty: ट्रैफिक चालान से बचने के लिए लोग क्या-क्या तरीके अपनाते हैं, इसका एक चौंकाने वाला मामला हाल ही में सामने आया है। Hyderabad में पुलिस ने एक ऐसी लग्जरी कार पकड़ी, जिसकी नंबर प्लेट सिर्फ एक बटन दबाते ही बदल जाती थी। यह मामला सामने आने के बाद साफ हो गया है कि चालान से बचने के लिए किए जा रहे जुगाड़ अब उल्टा भारी पड़ सकते हैं।
कैसे काम करता था यह हाईटेक जुगाड़?
पुलिस के अनुसार, इस कार में एक रिमोट कंट्रोल सिस्टम लगा हुआ था। ड्राइवर कुछ ही सेकंड में Number Plate बदल सकता था। यानी एक ही गाड़ी अलग-अलग नंबर के साथ सड़क पर चल रही थी। शक है कि इस तकनीक का इस्तेमाल स्पीड कैमरों और ट्रैफिक निगरानी सिस्टम को धोखा देने के लिए किया जा रहा था। मामला सामने आते ही कार को जब्त कर लिया गया और ड्राइवर पर धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए।
AI कैमरों से बचने के लिए नए-नए तरीके
आजकल सड़कों पर AI आधारित कैमरे लगे हैं, जो रेड लाइट जंप, ओवरस्पीडिंग और अन्य नियमों का उल्लंघन तुरंत पकड़ लेते हैं। इन्हीं से बचने के लिए लोग कई गैरकानूनी तरीके अपना रहे हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
महाराष्ट्र में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 4 महीने में 56.94 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
स्मार्ट ट्रैफिक की ओर नागपुर, 39 पर काम पूरा; नियम तोड़ने वालों पर अब AI की नजर
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
- नंबर प्लेट के अक्षर या अंक में हल्का बदलाव
- स्टाइलिश फॉन्ट और गलत स्पेसिंग का इस्तेमाल
- प्लेट पर स्प्रे या पारदर्शी फिल्म लगाना
- किसी दूसरे वाहन का नंबर इस्तेमाल करना
हालांकि ये ट्रिक्स कुछ समय के लिए काम कर सकती हैं, लेकिन अब नए सिस्टम इन्हें आसानी से पकड़ लेते हैं।
In Jubilee Hills, a drunk driver driving a BMW was caught using a high-tech system to swap number plates and dodge traffic fines, Traffic cops left stunned as the accused tried to fool them with remote operated Chinese flip number plates. Case registered.#Hyderabad pic.twitter.com/Wb0yJXUOEx — Ashish (@KP_Aashish) April 12, 2026
क्यों फेल हो जाते हैं ये जुगाड़?
पुलिस का कहना है कि अब ट्रैफिक सिस्टम सिर्फ एक फोटो पर निर्भर नहीं करता। जांच के दौरान कई चीजें देखी जाती हैं:
- अलग-अलग कैमरों की फुटेज
- गाड़ी का मॉडल और रंग
- समय और लोकेशन डेटा
- चेसिस और इंजन नंबर
यानी अब सिस्टम को चकमा देना लगभग नामुमकिन हो गया है।
ये भी पढ़े: अब बिना हेलमेट चलाना पड़ेगा महंगा, No Helmet, No Ride नियम से बदलेगी किस्मत
कानूनी कार्रवाई: सिर्फ चालान नहीं, जेल तक पहुंच सकती है बात
Motor Vehicles Act के तहत Number Plate से छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है। पकड़े जाने पर:
- भारी जुर्माना
- गाड़ी जब्त
- धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के केस
- यहां तक कि जेल भी हो सकती है
इतना ही नहीं, ऐसे काम में शामिल मैकेनिक या वर्कशॉप पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अब समझ लें सुरक्षा से बड़ा कोई जुगाड़ नहीं
ट्रैफिक नियमों से बचने के लिए अपनाए गए ये तरीके भले ही स्मार्ट लगें, लेकिन असल में ये खतरनाक और गैरकानूनी हैं। अब समय आ गया है कि नियमों का पालन किया जाए, क्योंकि एक छोटी चालाकी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।
