अब बिना हेलमेट चलाना पड़ेगा महंगा, No Helmet, No Ride नियम से बदलेगी किस्मत

Helmet Rule India: हेलमेट को लेकर हमारा रवैया हमेशा थोड़ा अजीब रहा है। हम इसे पूरी तरह नजरअंदाज नहीं करते, लेकिन इसे गंभीरता से भी नहीं लेते। जिसको देखते हुए No Helmet, No Ride नियम आया है।
No Helmet, No Ride rule is set to change the game
No Helmet, No Ride (Source. Facebook)
Published on
Updated on

No Helmet No Insurance: भारत में हेलमेट को लेकर हमारा रवैया हमेशा थोड़ा अजीब रहा है। हम इसे पूरी तरह नजरअंदाज नहीं करते, लेकिन इसे गंभीरता से भी नहीं लेते। कभी आधा पहनते हैं, कभी हाथ में लटकाते हैं, तो कभी सिर्फ चालान से बचने के लिए सबसे सस्ता हेलमेट खरीद लेते हैं। लेकिन यह लापरवाही अब भारी पड़ रही है और आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।

हर साल 60 हजार से ज्यादा मौतें सिर्फ हेलमेट की वजह से!

भारत में हर साल करीब 1.5 लाख सड़क हादसों में मौत होती है, जिसमें 40-45% दोपहिया सवार होते हैं। यानी 60 हजार से ज्यादा लोग हर साल अपनी जान गंवा देते हैं और इनमें से बड़ी संख्या सिर की चोटों के कारण होती है। ऐसी चोटें, जिन्हें एक सही और फिट हेलमेट पहनकर टाला जा सकता था।

समस्या जागरूकता नहीं, बल्कि लापरवाही है

आज लोगों को हेलमेट के फायदे पता हैं, फिर भी वे इसे नजरअंदाज करते हैं। कारण है सिस्टम की कमजोरी। अभी नियम सीधा है: हेलमेट नहीं पहना तो चालान भर दो। लेकिन समय के साथ लोगों ने इसे भी मैनेज करना सीख लिया है। पुलिस दिखी तो हेलमेट पहन लिया, नहीं दिखी तो हटा दिया।

No Helmet, No Insurance अब जेब पर पड़ेगा असर

  • समाधान के तौर पर एक बड़ा सुझाव सामने आया है "No Helmet, No Insurance"।
  • अगर कोई व्यक्ति बिना हेलमेट के एक्सीडेंट का शिकार होता है, खासकर सिर में चोट लगती है, तो उसे इंश्योरेंस क्लेम नहीं मिलेगा या कम मिलेगा।
  • इसका मकसद सजा देना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी तय करना है। इंश्योरेंस अनजाने हादसों के लिए होता है, जानबूझकर जोखिम लेने के लिए नहीं।

No Helmet, No Case कानूनी अधिकार भी हो सकते हैं कमजोर

एक और सख्त प्रस्ताव यह है कि अगर कोई व्यक्ति बिना हेलमेट एक्सीडेंट में घायल होता है, तो उसके केस की कानूनी ताकत कम हो सकती है। यानी "No Helmet, No Case" अगर आपने खुद सुरक्षा नियम तोड़े हैं, तो मुआवजा पाने का हक भी सीमित हो सकता है। यह कदम विवादास्पद जरूर है, लेकिन इससे लोगों का व्यवहार बदल सकता है।

अब टेक्नोलॉजी भी करेगी मजबूर बिना हेलमेट स्टार्ट नहीं होगी बाइक

भविष्य में टेक्नोलॉजी इस समस्या का सबसे बड़ा समाधान बन सकती है। कल्पना कीजिए आपकी बाइक तब तक स्टार्ट ही न हो, जब तक आपने हेलमेट सही तरीके से नहीं पहना। हेलमेट में लगे सेंसर और बाइक का सिस्टम आपस में कनेक्ट होंगे और "No Helmet, No Ride" को सख्ती से लागू करेंगे।

अब आधे-अधूरे उपाय नहीं, सख्त फैसलों की जरूरत

सच्चाई यह है कि हम जानते हैं हेलमेट जान बचाता है, फिर भी इसे ऑप्शनल मानते हैं। अब वक्त आ गया है कि हेलमेट को सिर्फ नियम नहीं, बल्कि आदत बनाया जाए फाइन, कानून और टेक्नोलॉजी तीनों के जरिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com