Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

8 मार्च 2025: लोक अदालत में ट्रैफिक चालान माफी का सुनहरा मौका, लेकिन इस डॉक्यूमेंट के बिना हो सकती है परेशानी

ऐसा कई बार जल्दबाजी में जरूरी डॉक्यूमेंट्स घर पर भूल जाने की वजह से होता है। ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वह कौन-सा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे लोक अदालत में ले जाना अनिवार्य है।

  • By सिमरन सिंह
Updated On: Mar 04, 2025 | 03:16 PM

Lok Adalat में इन चीजों को ले जाना है जरूरी। (सौ. Design)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आपने ट्रैफिक चालान माफ कराने का मन बना लिया है, तो 8 मार्च 2025 आपके लिए एक बेहद अहम दिन साबित हो सकता है। इस दिन लोक अदालत में जाकर आप अपने लंबित चालान को माफ या उसकी राशि कम करवा सकते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर आप वहां पहुंचने के बाद भी चालान माफी से वंचित रह जाएं तो?

ऐसा कई बार जल्दबाजी में जरूरी डॉक्यूमेंट्स घर पर भूल जाने की वजह से होता है। ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वह कौन-सा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे लोक अदालत में ले जाना अनिवार्य है।

लोक अदालत में चालान माफ कराने के लिए कौन सा डॉक्यूमेंट जरूरी है?

यदि आपने 8 मार्च 2025 को लोक अदालत में जाने की योजना बनाई है और चालान का निपटारा करवाना चाहते हैं, तो नोटिस/चालान का प्रिंट आउट अपने साथ ले जाना न भूलें।

सम्बंधित ख़बरें

कटे हुए चालान ने बढ़ा दी टेंशन? जानिए 10 जनवरी का आसान समाधान

AI Helmet: बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिस का नया हथियार बना देसी हेलमेट, नियम तोड़ते ही कट रहा चालान

Wardha: थर्टी-फर्स्ट पर 11 के खिलाफ FIR, नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, 200 वाहनचालकों पर शिकंजा

न्यू ईयर का प्लान सोच-समझकर बनाएं, कल बंद रहेंगे दिल्ली-एनसीआर में ये रूट

  • इस दस्तावेज के बिना आपका चालान माफ नहीं होगा और न ही उसकी राशि कम की जाएगी।
  • अगर आप बिना चालान नोटिस के लोक अदालत पहुंचे, तो आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है।
  • कोर्ट परिसर में चालान का प्रिंट निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए इसे पहले से ही अपने साथ रखें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी चेतावनी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने X (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए लोक अदालत को लेकर जानकारी साझा की है। इस पोस्ट में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि कोर्ट परिसर में नोटिस या चालान की कॉपी प्रिंट कराने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

  • इसलिए घर से निकलने से पहले दोबारा जांच लें कि चालान नोटिस आपके पास है या नहीं।
  • समय पर अदालत पहुंचें, क्योंकि निर्धारित समय निकलने के बाद आप चालान माफी के अवसर से चूक सकते हैं।

Lok Adalat Appointment Online: क्या आपको अपॉइंटमेंट मिला?

अगर आपने अभी तक लोक अदालत अपॉइंटमेंट बुक नहीं किया है, तो अब आपके पास मौका नहीं है।

  • लोक अदालत के लिए अपॉइंटमेंट की संख्या 1.80 लाख पर सीमित थी, और यह कोटा पहले ही पूरा हो चुका है।
  • जैसे ही 1.80 लाख नोटिस डाउनलोड हुए, साइट ने काम करना बंद कर दिया, जिससे अब अपॉइंटमेंट लेना संभव नहीं है।

ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस चीज को भी रखें साथ

अगर आप 8 मार्च 2025 को लोक अदालत में अपने ट्रैफिक चालान माफ करवाने जा रहे हैं, तो नोटिस/चालान का प्रिंट आउट साथ ले जाना बेहद जरूरी है। बिना इस दस्तावेज के आपका चालान रद्द नहीं होगा और न ही उसमें किसी प्रकार की छूट मिलेगी।

8 march 2025 golden opportunity to get traffic challan waiver in lok adalat but without this document you may face trouble

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 03:16 PM

Topics:  

  • Lok Adalat
  • Traffic Challan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.