Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेट्रोल का खर्च करेगा खत्म, MG Comet EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, वरना पड़ सकता है भारी

MG Comet EV: देश में आगे बढ़े बदलाव को के बाद अब महंगे पेट्रोल और शहरों के भारी ट्रैफिक ने लोगों को परेशान करके रख दिया हैं। जिसके बाद अब कई लोग छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक कारों की तरफ जाने लगे हैं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 27, 2026 | 05:37 AM

MG Comet EV (Source. MG)

Follow Us
Close
Follow Us:

Budget Electric Car India: देश में आगे बढ़े बदलाव को के बाद अब महंगे पेट्रोल और शहरों के भारी ट्रैफिक ने लोगों को परेशान करके रख दिया हैं। जिसके बाद अब कई लोग छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक कारों की तरफ जाने लगे हैं। ऐसे में अगर आप भी रोजाना ऑफिस या शहर के अंदर ड्राइविंग के लिए एक बजट EV की तलाश कर रहे हैं तो MG Comet EV आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इस कार के बारे में बताए तो यह भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कारों में शामिल MG Comet EV है जो अपनी कॉम्पैक्ट साइज, आसान ड्राइविंग और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है। लेकिन इस कार को खरीदने से पहले इसके बारे में कीमत से लेकर रेंज और फीचर्स के बारे में जानना जरूरी है।

कीमत ने खींचा लोगों का ध्यान

MG Comet EV के बारे में सबसे आकर्षत करने वाली बात इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.62 लाख रुपये है जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये तक जाता है। वहीं इस कार मे खास बात यह है कि कंपनी Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन भी इसमें दे रही है। जिसके बाद इस कार की शुरुआती कीमत सिर्फ 4.99 लाख रुपये तक रह जाती है। लेकिन जानने वाली बात यह है कि इसके बाद बैटरी इस्तेमाल करने के लिए 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया देना पड़ता है। यही वजह है कि कई लोग इसे शहर के लिए लो-बजट स्मार्ट EV भी कह रहे हैं।

एक बार चार्ज, 230KM तक रेंज

वहीं इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में 17.3kWh का बैटरी पैक भी मिल रहा है। जिसको लगाकर इलेक्ट्रिक मोटर 41.43 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि MG Comet EV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 230 किलोमीटर तक चल सकती है। ऐसे में जो लोग शहर के अंदर रोजाना कार का इस्तेमाल करते है उनके लिए यह रेंज काफी अच्छी मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या अब पानी से दौड़ेंगी कारें? पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म करने वाली नई टेक्नोलॉजी ने मचाई हलचल

भारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी

पीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर

नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश

तंग गलियों में भी आसानी से घूमेगी कार

MG Comet EV को लेकर इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट साइज बताया जाता है। जिसमें इसकी लंबाई सिर्फ 2,974 mm है और इसका टर्निंग रेडियस मात्र 4.2 मीटर का है। जिसका सीधा मतलब है कि भीड़भाड़ वाली सड़कों, तंग गलियों और छोटी पार्किंग में भी इसे आसानी से चलाया और पार्क किया जा सकता है। जिस कारण से यह मेट्रो शहरों के ग्राहकों को अपनी तरह आकर्षित कर रही है।

ये भी पढ़े: क्या अब पानी से दौड़ेंगी कारें? पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म करने वाली नई टेक्नोलॉजी ने मचाई हलचल

छोटे पैकेट में मिलते हैं प्रीमियम फीचर्स

इस कार का डिजाइन काफी यूनिक और मॉडर्न रखा गया है। जिसमें ग्राहकों को फुल-विड्थ LED लाइटबार, 12-इंच अलॉय व्हील और कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं। वहीं अंदर 10.24-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.24-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा वायरलेस Android Auto, Apple CarPlay, रियर पार्किंग कैमरा, कीलेस एंट्री और लेदरेट सीट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

5 key things before buying the mg comet ev

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 05:37 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Electric Car
  • MG Motors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.