Budget Friendly 100cc Bikes: कम बजट में बेहतरीन माइलेज: जानें टॉप 5 100cc बाइक के बारे में
Low Budget 100cc Bike in India: कम बजट में ज़्यादा माइलेज देने वाली बाइक भारत में अब भी बड़ी संख्या में लोग सीमित बजट में बाइक खरीदना पसंद करते हैं, और 100cc सेगमेंट में मिलेगी।
- Written By: सिमरन सिंह
यह बाइक आपके लिए बेस्ट होने वाली है। (सौ. Pixabay)
Budget Friendly 100cc Bike: अगर आप भी कम बजट में ज़्यादा माइलेज देने वाली बाइक की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारत में अब भी बड़ी संख्या में लोग सीमित बजट में बाइक खरीदना पसंद करते हैं, और 100cc सेगमेंट इस मामले में सबसे लोकप्रिय है। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी 5 बेहतरीन 100cc बाइकों के बारे में बता रहे हैं, जो किफायती दाम में शानदार माइलेज देती हैं।
1. हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक
लिस्ट में पहला नाम हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक का है। इसमें 97.2cc का दमदार इंजन मिलता है, जो 73 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देता है। इसकी (एक्स-शोरूम) कीमत ₹83,029 है। अपने भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस कॉस्ट की वजह से यह बाइक लंबे समय से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।
2. हीरो HF डीलक्स
दूसरे नंबर पर है हीरो HF डीलक्स, जिसमें 97.2cc का इंजन दिया गया है। यह बाइक 65 किमी/लीटर का माइलेज देती है। (एक्स-शोरूम) कीमत ₹59,416 है। यह हल्के वजन और स्मूद राइडिंग के लिए जानी जाती है, जो इसे रोज़ाना के सफर के लिए परफेक्ट बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
EV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
अब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
3. होंडा शाइन 100
तीसरे स्थान पर है होंडा शाइन 100। इसमें 98.98cc का इंजन मिलता है और यह 65 किमी/लीटर का माइलेज देती है। (एक्स-शोरूम) कीमत ₹69,171 है। होंडा की रिफाइंड इंजन टेक्नोलॉजी और कंफर्टेबल सीटिंग इस बाइक को रूरल और अर्बन दोनों मार्केट में लोकप्रिय बनाती है।
4. हीरो स्प्लेंडर प्लस
चौथे नंबर पर है हीरो स्प्लेंडर प्लस, जो भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में से एक है। इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है और यह 62 किमी/लीटर का माइलेज देती है। (एक्स-शोरूम) कीमत ₹79,121 है। इसकी सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और लो मेंटेनेंस इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
ये भी पढ़े: IIT हैदराबाद में शुरू हुई ड्राइवरलेस बस सेवा, भारत में स्मार्ट मोबिलिटी का नया अध्याय
5. हीरो पैशन प्लस
लिस्ट में आखिरी नाम है हीरो पैशन प्लस का। इसमें 97.2cc का इंजन दिया गया है, जो 60 किमी/लीटर का माइलेज देता है। (एक्स-शोरूम) कीमत ₹81,837 है। स्टाइलिश लुक और डेली कम्यूट के लिए परफेक्ट परफॉर्मेंस इसकी पहचान है।
ध्यान दें
अगर आपका बजट सीमित है और आप एक भरोसेमंद, माइलेज फ्रेंडली बाइक चाहते हैं, तो ये 5 मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये न सिर्फ किफायती हैं बल्कि लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए भी जानी जाती हैं।
