MG की लग्जरी EV पर 10 लाख तक की बचत, Cyberster और M9 की कीमत हुई कम, जानें BaaS प्लान

MG M9 Price: MG Select के तहत दो लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों MG Cyberster और MG M9 के लिए Battery as a Service प्रोग्राम पेश किया है। जिसके बाद खरीद कि कीमत में करीब 10 लाख रुपये तक की कमी आई है।
10 lakh on MG luxury EV Cyberster and M9 reduced BaaS plan
MG Cyberster की कीमत में आई कमी।Source. Social Media
Published on
Updated on

MG Cyberster BaaS: प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए JSW MG Motor ने एक बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि कंपनी ने MG Select के तहत आने वाली अपनी दो लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों MG Cyberster और MG M9 के लिए Battery as a Service (BaaS) प्रोग्राम पेश किया है। इस स्कीम के चलते इन दोनों EVs की शुरुआती खरीद लागत में करीब 10 लाख रुपये तक की कमी आई है।

इसको लेकर कंपनी का कहना है कि इस पहल का मकसद प्रीमियम और लग्जरी EVs को खरीदने के तरीके को ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाना है। लेकिन इस स्कीम में आखिर ग्राहक को क्या फायदा मिलेगा और बैटरी के लिए कितना भुगतान करना होगा?

10 लाख रुपये तक कम हुई शुरुआती कीमत

जानकारी में सामने आ रहा है कि BaaS मॉडल में ग्राहक को कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी होती। इसके बजाय बैटरी के इस्तेमाल के हिसाब से रेंटल चार्ज देना होता है। इस स्कीम के बाद MG Cyberster की शुरुआती कीमत 72.49 लाख रुपये जबकि MG M9 की शुरुआती कीमत 69.99 लाख रुपये हो गई है। साथ ही BaaS के बिना Cyberster की एक्स-शोरूम कीमत 82.49 लाख रुपये और M9 की कीमत 79.94 लाख रुपये बताई गई थी। जिसका सीधा मतलब है कि शुरुआती खरीद लागत में दोनों मॉडलों पर लगभग 10 लाख रुपये तक का अंतर है।

हर किलोमीटर के हिसाब से देना होगा बैटरी रेंट

BaaS स्कीम के बारे में बताए तो इसमें बैटरी का किराया गाड़ी के इस्तेमाल से जुड़ा है। MG के अनुसार Cyberster और M9 के लिए ग्राहकों को 8 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चार्ज देना होगा। जिसका सीधा मतलब है कि गाड़ी जितनी ज्यादा चलेगी बैटरी रेंटल पर उतना ही ज्यादा भुगतान करना होगा। यह मॉडल उन खरीदारों के लिए अलग विकल्प देता है जो EV की शुरुआती कीमत में बैटरी की लागत को लेकर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

10 lakh on MG luxury EV Cyberster and M9 reduced BaaS plan
दूसरे राज्य की कार चलाने पर NOC जरूरी? 12 महीने वाला नियम जान लें नहीं तो होगा नुकसान

पहली बार लग्जरी EV सेगमेंट में BaaS

इसके साथ ही MG पहले ही Windsor EV, Comet EV और ZS EV जैसे मॉडल्स में BaaS मॉडल इस्तेमाल कर चुकी है। अब कंपनी ने इसे 70 से 80 लाख रुपये के प्रीमियम और लग्जरी EV सेगमेंट तक पहुंचाया है। वहीं इससे Cyberster जैसी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार और M9 जैसी 7-सीटर लग्जरी MPV की शुरुआती खरीद लागत कम दिखाई देती है।

कीमत बदली, फीचर्स और परफॉर्मेंस वही

BaaS मॉडल से खरीद और फाइनेंसिंग स्ट्रक्चर में बदलाव हुआ है लेकिन कंपनी के अनुसार गाड़ियों के फीचर्स और परफॉर्मेंस में कटौती नहीं की गई है। वहीं Cyberster में 503 hp की पावर और 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ने में करीब 3.2 सेकेंड का दावा है। वहीं M9 में प्रीमियम केबिन और ऑटोमैटिक सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com