दूसरे राज्य की कार चलाने पर NOC जरूरी? 12 महीने वाला नियम जान लें नहीं तो होगा नुकसान

NOC For Car: किसी दूसरे राज्य में लबें समय तक गाड़ी को चलाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिसके लिए NOC की भी कई बार जरूरत होती है लेकिन उसके लिए स्थितियां अलग-अलग है।
Is an NOC required to drive a car from another state 12-month rule
कार के लिए क्यों जरूरी है NOC.Source. Social Media
Published on
Updated on

Rules For Out-Of-State Cars: अगर आपकी कार किसी दूसरे राज्य में रजिस्टर्ड है और आप उसे लेकर किसी मेट्रो सिटी या दूसरे राज्य में जाते हैं तो सिर्फ अलग राज्य का नंबर होने से तुरंत NOC यानी No Objection Certificate लेना जरूरी नहीं होता। बता दें कि सामान्य स्थिति में दूसरे राज्य में रजिस्टर्ड वाहन को सीमित अवधि तक उसी नंबर के साथ चलाया जा सकता है। लेकिन लंबे समय तक दूसरे राज्य में रहने पर नियम बदल सकते हैं और दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ सकती है।

12 महीने का नियम क्यों है खास?

अगर आप नौकरी, पढ़ाई या किसी दूसरे काम से कुछ महीनों के लिए दूसरे राज्य में गए हैं तो आम तौर पर अपनी कार को पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन 12 महीने की अवधि पूरी होने के बाद स्थानीय राज्य में वाहन के दोबारा रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियम लागू हो सकते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि कुछ समय के लिए दूसरे शहर में रहना और स्थायी रूप से वहां शिफ्ट होना दोनों स्थितियां एक जैसी नहीं हैं। अगर आप लंबे समय के लिए दूसरे राज्य में बस गए हैं और कार भी वहीं लगातार इस्तेमाल हो रही है तो स्थानीय परिवहन नियमों के अनुसार रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराना पड़ सकता है।

NOC क्या होता है और कब पड़ती है जरूरत?

NOC के बारे में बताए तो मौजूदा रजिस्ट्रेशन वाले राज्य के परिवहन विभाग से जारी किया जाने वाला दस्तावेज है। वहीं दूसरे राज्य में वाहन ट्रांसफर या दोबारा रजिस्टर कराने की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में अगर कार को दूसरे राज्य में लंबे समय तक रखना है तो NOC समेत जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया के बारे में संबंधित RTO से जानकारी लेना जरूरी है। इसके बाद नए राज्य के नियमों के अनुसार वाहन का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

Is an NOC required to drive a car from another state 12-month rule
FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत, अब बिना स्टिकर बदले बदल सकेंगे बैंक, जानें OneTag का पूरा फायदा

दूसरे राज्य से सेकेंड हैंड कार खरीदी है तो?

इसके साथ ही अगर आपने दूसरे राज्य से पुरानी कार खरीदी है और उसे अपने राज्य में लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो केवल पुराने राज्य का नंबर बनाए रखना पर्याप्त नहीं हो सकता। ऐसी स्थिति में वाहन के ट्रांसफर और नए राज्य में रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों का पालन करना पड़ सकता है। इसके साथ ही रोड टैक्स और अन्य वाहन शुल्क को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में अलग-अलग राज्यों में टैक्स और शुल्क के नियम अलग हो सकते हैं।

12 महीने पूरे होने से पहले क्या करें?

बताया जाता है कि अगर दूसरे राज्य में रहते हुए 12 महीने पूरे होने वाले हैं तो समय रहते संबंधित RTO से संपर्क करें। RC, वैध इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस और PUC जैसे जरूरी दस्तावेज भी साथ रखें। वहीं ध्यान रखें कि वाहन नियम राज्य के हिसाब से अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी खास राज्य में कार लंबे समय तक रखने से पहले वहां के मौजूदा परिवहन नियमों की पुष्टि करना बेहतर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com