आकाश तिवारी

आकाश तिवारी ने डिजिटल जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से हासिल की है। वे पिछले करीब 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और डिजिटल मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव रखते हैं। उन्होंने दिल्ली में सच बेधड़क टीवी के लिए ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाली है, जहां उन्होंने दिल्ली की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर काम किया। वर्तमान में वे नवभारत के लिए दिल्ली रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत हैं और देश की राजनीति, क्राइम तथा समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों को कवर कर रहे हैं। आकाश तेज-तर्रार और जिज्ञासु पत्रकार के तौर पर खबरों की तह तक जाने और उसके हर पहलू को समझने में विश्वास रखते हैं। डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों और उसकी भाषा को समझने के साथ-साथ उन्हें खबरों को प्रभावी और दर्शकों से जुड़ने वाले अंदाज में पेश करने का अनुभव है। वे तथ्यों की पड़ताल, ग्राउंड रिपोर्टिंग और राजनीतिक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।
Connect:
आकाश तिवारी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com