
Vastu Tips for Bedroom: बेडरूम घर का वह हिस्सा है, जहां दिनभर की भागदौड़ के बाद सुकून और आराम के लिए जाया जाता है। इसलिए इस कमरे में रखी जाने वी हर चीज का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।
वास्तु के अनुसार कमरे में मौजूद कुछ सामान सकारात्मक माहौल लेकर आते हैं। इसलिए, बेडरूम में कुछ चीजों को रखने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे रिश्तों में मिठास आती है और मन को सुकून मिलता है।
बेडरूम में टूटी घड़ी, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटे सजावटी आइटम या लंबे समय से इस्तेमाल में न आने वाली चीजें रखने से बचें। वास्तु में इन चीजों को ठहरी हुई या नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। इन चीजों से कमरे में अव्यवस्था बढ़ाती हैं। इसलिए जो सामान इस्तेमाल में न हो या रिपेयर नहीं हो सकता, उसे कमरे से हटा देना चाहिए।
बेड के सामने लगा आईना वास्तु के दृष्टिकोण से सही नहीं माना जाता है। खासकर ऐसा आईना जिसमें सोते समय पूरे शरीर का प्रतिबिंब दिखाई दे। इससे कमरे की ऊर्जा प्रभावित होती है और नींद में बेचैनी महसूस होती है। अगर कमरे में आईना रखना जरूरी हो, तो उसे ऐसी जगह रखें जहां बिस्तर का सीधा प्रतिबिंब न दिखे।
बेड के नीचे अक्सर लोग पुराने कपड़े, जूते, बैग, कागज या दूसरे सामान रख देते हैं। वास्तु के अनुसार बेड के नीचे सामान जमा करके रखना ठीक नहीं माना जाता। इससे कमरे में अव्यवस्था बढ़ती है और सफाई करना मुश्किल होता है। बिस्तर के नीचे की जगह को खाली और साफ रखना चाहिए।
कमरे को सजाने के लिए पौधे रखना अच्छी बात है, लेकिन सूखे और मुरझाए पौधों को बेडरूम में रखने से बचना चाहिए। सूखे पौधों को बेडरूम के सकारात्मक माहौल के लिए अच्छा नहीं माना जाता। अगर कमरे में कोई पौधा रखा है और वह सूख गया है, तो उसे हटा दें और उसकी जगह स्वस्थ पौधा रखें।
मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बेडरूम में जरूरत से ज्यादा भरना भी अच्छा नहीं माना जाता। वास्तु के अलावा प्रैक्टिकल तौर पर भी सोने की जगह को गैजेट्स से दूर रखना स्लीप क्वालिटी के लिए बेहतर होता है। देर रात स्क्रीन देखने की आदत नींद की दिनचर्या को प्रभावित करती है। इसलिए सोने के समय फोन को बिस्तर से थोड़ी दूरी रखना और टीवी चलाने से बचना अच्छा है।