इस सप्ताह मंगल, बुध और शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, जानें क्या होगा सोना-चांदी और आपकी राशि पर असर

Mars Mercury Venus Movement: 8 से 14 नवंबर के दौरान मंगल, बुध और शुक्र ग्रह का बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार जानिए इस हफ्ते बाजार में तेजी-मंदी का पूरा गणित।
Weekly Planetary Transit Mars Mercury Venus Movement
8 से 14 नवंबर ग्रहों की संपूर्ण स्थिति का विश्लेषणसोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 8 से 14 नवंबर ग्रहों की संपूर्ण स्थिति का विश्लेषण

  • 12 नवंबर को मंगल का सिंह राशि में होगा प्रवेश

  • 14 नवंबर को वक्री बुध और शुक्र होंगे मार्गी

  • सोना-चांदी, तांबा और लोहे के दामों में तेजी

  • घी, शक्कर और चावल के भाव में मंदी का फलादेश

Weekly Planetary Transit: ज्योतिषाचार्य प्रियंका नारायणशंकर व्यास के अनुसार, 8 से 14 नवंबर 2026 तक का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और हलचल भरा रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह सूर्य और वक्री बुध तुला राशि में, गुरु सिंह राशि में, वक्री शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, गोचर के दौरान चंद्रमा तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशियों में संचरण करेगा। इन ग्रहों की स्थिति से कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं।

मंगल, बुध और शुक्र की बदलेगी चाल

इस सप्ताह ग्रहों की चाल में तीन बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे पहले कर्क राशि में चल रहे मंगल 12 नवंबर को रात 7.10 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 14 नवंबर की सुबह 9.57 बजे वक्री चल रहे बुध मार्गी हो जाएंगे। इसी दिन 14 नवंबर को ही रात 7.20 बजे कन्या राशि में स्थित वक्री शुक्र भी मार्गी होकर सीधी चाल चलने लगेंगे। ग्रहों का यह परिवर्तन देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

Weekly Planetary Transit Mars Mercury Venus Movement
Diwali 2026: लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें चार स्थिर लग्न और पूजा का सही समय

सोना-चांदी, तांबा और लोहे की कीमतों में आएगी तेजी

12 नवंबर को जब मंगल ग्रह सिंह राशि के मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तब बाजार में धातुओं और कमोडिटी के दामों में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। इस ग्रहयोग के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, लोहा, पीतल, गुड़, खांड, शक्कर, रूई, लाल मिर्च, अलसी और लाल वस्त्रों के व्यापार में तेजी आने की पूरी संभावना बन रही है। सर्राफा और कपड़ा बाजार से जुड़े कारोबारियों के लिए यह समय विशेष हलचल वाला साबित होगा।

Weekly Planetary Transit Mars Mercury Venus Movement
Saptahik Rashifal: किसे मिलेगी संपत्ति और किसे रहना होगा विरोधियों से सावधान, नई नौकरी और व्यापार का मौका

खाद्यान्न बाजार में दिखेगी तेजी और मंदी का मिला-जुला असर

सप्ताह के अंत में 14 नवंबर को जब बुध और शुक्र मार्गी होंगे, तो इसका असर दैनिक उपभोग की चीजों के दामों पर साफ दिखेगा। इन दोनों शुभ ग्रहों की सीधी चाल से बाजार में मिला-जुला रुख रहेगा। एक तरफ जहां घी, शक्कर और अलसी के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है, वहीं दूसरी ओर रूई, चांदी और चावल की कीमतों में मंदी आने के स्पष्ट संकेत नजर आ रहे हैं।