Diwali 2026 Puja Time: दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। प्रयागराज की ज्योतिषाचार्य शिप्रा सचदेव ने दिवाली पूजन के लिए चार शुभ स्थिर लग्नों की जानकारी दी है। इनमें वृश्चिक, कुंभ, वृषभ और सिंह लग्न शामिल हैं। शिप्रा सचदेव के मुताबिक, कुंभ लग्न व्यापार से जुड़े लोगों के लिए शुभ माना जाता है। इस दौरान दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट तक पूजा की जा सकती है। वहीं, वृषभ लग्न को मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष शुभ बताया गया है। यह प्रदोष काल में पड़ता है। इस दौरान शाम 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक घर और प्रतिष्ठान दोनों जगह लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि वृश्चिक लग्न सुबह के समय आता है, इसलिए सामान्य तौर पर उस समय पूजा नहीं की जाती। इस वीडियो में देखिए, दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त को लेकर ज्योतिषाचार्य शिप्रा सचदेव की खास जानकारी।