Budh Vakri 2026: बुध वक्री होने से नवंबर में किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी? जानें तारीख और इसके प्रभाव

Budh Vakri: ज्योतिष गणना के अनुसार, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू हुआ बुध वक्री नवंबर के मध्य तक रहेगा। जानिए इसका कम्युनिकेशन, नौकरी, कारोबार और रिश्तों से क्या संबंध है।
budh vakri 2026 date effects precautions rrs05
बुध वक्रीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अक्टूबर के आखिर से नवंबर के मध्य तक चलेगा बुध वक्री।

  • बातचीत, दस्तावेज और पुराने फैसलों की समीक्षा पर रहेगा जोर।

  • महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले तथ्यों की जांच करना जरूरी है।

When Is Budh Vakri in 2026: ज्योतिष की गणना के अनुसार, बुध 24 अक्टूबर 2026 को वक्री हुआ है और 13 नवंबर को मार्गी होगा। इस अवधि में बुध वृश्चिक राशि में वक्री माना जाता है। बता दें कि वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष में राशि तथा ग्रहों की स्थिति की गणना अलग होती है।

ज्योतिष में बुध को बुद्धि, संवाद, व्यापार, गणना, लेखन और तकनीक से जोड़कर देखा जाता है। बुध के वक्री होने को इन क्षेत्रों से जुड़े मामलों की समीक्षा का समय माना जाता है।

बुध वक्री में किन बातों का रखें ध्यान?

बातचीत में स्पष्टता रखें

ज्योतिष में बुध वक्री के दौरान किसी संदेश या बातचीत का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। जरूरी निर्देश लिखित में रखें और महत्वपूर्ण बातों की दोबारा पुष्टि करें। इस दौरान कम्युनिकेशन को बिल्कुल साफ रखें। किसी तरह की गलतफहमी की गुंजाइश न हो, वरना रिश्तों में नोंक-झोंक हो सकती है।

दस्तावेज ध्यान से पढ़ें

नौकरी, कारोबार, बीमा या किसी समझौते से जुड़े दस्तावेजों में नाम, तारीख, राशिफल और शर्तें ध्यान से जांचें। जल्दबाजी में हस्ताक्षर करने से बचें, ताकि आगे किसी बड़ी परेशानी से बचा जा सके।

पुराने काम पूरे करें

लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट, अधूरे आवेदन और पुराने व्यावसायिक संपर्कों की समीक्षा करने के लिए इस अवधि का इस्तेमाल किया जा सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है।

रिश्तों में गलतफहमी न बढ़ने दें

किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो तो प्रतिक्रिया देने से पहले सामने वाले की बात समझें। अनुमान लगाने के बजाय सीधे बातचीत करें। बातचीत से गलतफहमी को दूर करने की कोशिशि करें।

budh vakri 2026 date effects precautions rrs05
Shukra Uday 2026: 29 अक्टूबर को उदय होंगे शुक्र, इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

तकनीकी समस्याओं के लिए तैयार रहें

जरूरी फाइलों का बैकअप रखें और यात्रा या मीटिंग से जुड़े समय की पुष्टि कर लें। इससे यात्रा के बीच में आने वाली समस्या से बचे रहेंगे। बुध वक्री के दौरान नए काम शुरू न करने की सलाह दी जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com