29 अक्टूबर का राशिफल: नौकरी, कारोबार और रिश्तों के लिए कैसा रहेगा दिन?

अंकिता पटेल

मेष राशि

कार्यों में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा। मधुर वाणी से संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में लाभ होगा। दायित्वों का निर्वहन होगा।

मेष राशि | डिजाइन फोटो

वृषभ राशि

किसी नए कार्य की पूर्ति होगी। भावुकता के बजाय व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्टा करें। परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। नए उपक्रमों का विकास होगा।

वृषभ राशि | डिजाइन फोटो

मिथुन राशि

मन धनागम की नई युक्तियों की ओर केंद्रित होगा। कार्य क्षेत्र में किसी सहकमी से मतभेद संभव है। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

मिथुन राशि | डिजाइन फोटो

कर्क राशि

मन पर नियंत्रण रख अपने कर्तव्यों के प्रति केंद्रित हों। किसी नए संबंध के प्रति ध्यान देना होगा। थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें।

कर्क राशि | डिजाइन फोटो

सिंह राशि

कुछ नई सामाजिक व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी। किसी अचल संपत्ति के क्रय हेतु प्रयास प्रारंभ होंगे।

सिंह राशि | डिजाइन फोटो

कन्या राशि

संबंधों में आपका मन भावनात्मक आपूर्ति पर केंद्रित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कार्यों में मन लगेगा। रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएं, लगन और निष्ठा बनी रहेगी।

कन्या राशि | डिजाइन फोटो

तुला राशि

मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। प्रणय संबंध मधुर रहेंगे। शासन व राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि | डिजाइन फोटो

वृश्चिक राशि

निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आकस्मिक तनाव हो सकता है। निराशावादी विचारों को छोड़कर आशावादी बनें। कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनाएं, स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।

वृश्चिक राशि | डिजाइन फोटो

धनु राशि

नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुरानी बातों को भुलाने की चेष्टा करें।

धनु राशि | डिजाइन फोटो

मकर राशि

किसी नई योजना की ओर बढ़ेंगे। महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति की ओर ले जाएगी। जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है। कार्य में सहयोग मिलेगा। नए संबंधों में मैत्री संबंध महत्वपूर्ण रहेंगे।

मकर राशि | डिजाइन फोटो

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। अनुकूल नैतिक कर्तव्यों का पालन करें। निकट संबंधों में पारदर्शिता रखें। छोटी-छोटी बातों को भूलना हितकर रहेगा।

कुंभ राशि | डिजाइन फोटो

मीन राशि

अपने भविष्य को सुनियोजित करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। परिवार को एक सूत्र में बनाए रखने हेतु प्रयास करेंगे।

मीन राशि | डिजाइन फोटो

Silver Necklace Designs: चांदी के नेकलेस के 10 यूनिक डिजाइन

Swipe Up