Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? स्वास्थ्य, स्वभाव और करियर से जुड़ी हर बात जानें

Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का भविष्य कैसा रहेगा? जानें स्वास्थ्य, स्वभाव, करियर में मिलने वाली सफलता, स्वभाव और माता-पिता के प्रति भक्ति से जुड़ी खास ज्योतिषीय भविष्यवाणियां।
Birthday Horoscope 12 September 2026
12 सितंबर 2026 जन्मदिन राशिफल (सौ. एआई जनरेटेड इमेज)
Published on
Updated on

Birthday Horoscope 12 September 2026: आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर हष्टपुष्ट और प्रसन्नचित्त रहेगा। स्वाभिमानी ओर कुशाग्र होगी। समाज में इनकी अच्छी प्रतिष्ठा रहेगी। साहसपूर्ण कार्यों में रूचि रहेगी। माता-पिता का भक्त होगा। धार्मिक भावना सीमित रहेगी।

भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना चांदी के भाव में 40 रुपये तक की तेजी होने की संभावना है। तांबा, सूत, ऊनी वस्त्र में कुछ मंदी की संभावना है। गुड़ खांड, शक्कर में स्थिति ठीक रहेगी। वायदा विचार- आज दिन पिछले सप्ताह के बने भाव घटें, उसी में स्थिति सुधरेगी। भाग्यांक 9254 है।

Birthday Horoscope 12 September 2026
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को मेष राशि वालों को मिलेगी रोजगार में सफलता, जानें सभी राशियों का आज का राशिफल

सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष- नया घर या दुकान खरीदने का मन बन सकता है। निजी कार्यों पर तुरन्त निर्णय लें।परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है. प्रिय सूचना मिलेगी।

वृषभ- बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. परिश्रम एवं लगन से कार्य करें. सफलता मिलेगी।

मिथुन- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारी आने से परेशान हो सकते हैं। रूके धन की वसूली होगी। अपने कार्यों का गुप्त रखें।

कर्क-  आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्य कुशलता का विकास होगा। निजी मामलों में व्यस्तता रहेगी. किये गए प्रयास सफल होंगे।

सिंह-  जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। व्यापार में अधिक जोखिम न उठायें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। लाभ होगा।

कन्या- आकस्मिक यात्रा करना पड़ सकती है। नवीन कार्य प्रारंभ होगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी। अविवाहित को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

तुला- भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। उच्चाधिकारियों एवं प्रतिष्ठितजनों से मेलजोल, संपर्क बढ़ेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें।

वृश्चिक- मेहमानों के कारण निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। मांगलिक कार्य बनेंगे। खर्च अधिक होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु- आवेश में आकर कोई भी कार्य न करें। उत्खनन के कार्यों में लाभ होगा। जमीन जायदाद से संबंधित विवाद हो सकता है। हितचिंतक की सलाह लें।

मकर- घर परिवार में किसी उत्सव का सुख मिलेगा। आर्थिक विकास हो सकता है। सम्मान मिलेगा. गलत बदलाव से बचें।

कुंभ- वाहन प्रयोग करते समय सावधानी रखें। अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें। मनोवांछित कार्य पूर्ण होने से मानसिक प्रसन्नता रहेगी।

मीन- उच्च अध्ययन पर विचार होगा। संतान की ओर से प्रसन्नता रहेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद मिलेगी। लाभ होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com