

Mulank Bhavishyafal: अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर भविष्यफल का पता चलता है, इसे आपकी जन्म तारीख से निकाला जाता है। जैसे किसी का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 माना जाता है। इसी तरह 1 से 9 तक मूलांक निकाले जाते हैं। आज 1 सितंबर 2026 को कुछ मूलांक वालों के लिए नई शुरुआत और नए अवसर के संकेत हैं, तो कुछ को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है। जानिए 1-9 मूलांक वालों का भविष्यफ।
जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनके लिए आज नेतृत्व क्षमता के मजबूत रहने के संकेत हैं। नई शुरुआत या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है, लेकिन आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है।
2, 11, 20 या 29 को जन्मे लोगों के लिए कोऑपरेशन और पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। किसी विवाद में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। पैसों से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा।
3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों को आज के दिन अकेले काम करने की बजाय दूसरों की मदद लेनी चाहिए। टीम के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। अपनी बात स्पष्ट और शांत तरीके से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
4, 13, 22 या 31 को जन्मे लोगों को आज कम्युनिकेशन और जिम्मेदारी पर ध्यान देना चाहिए। किसी काम में देरी हो तो जल्दबाजी के बजाय व्यवस्थित तरीके से करना बेहतर होगा। अपनी जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटना बेहतर हो सकता है।
5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों के लिए career और business में नए रास्ते खुलने के संकेत हैं। किसी नई योजना पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। हालांकि परिवार में कठोर शब्दों या ego से तनाव पैदा करने से बचें।
6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों के लिए पॉजिटिव थिंकिंग और धैर्य रखना फायदेमंद होगा। काम में आगे बढ़ने के साथ व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाना भी आपके लिए जरूरी है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए खुलकर बातचीत करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों को आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी से बचना चाहिए। आत्मसम्मान से जुड़ा कोई मुद्दा सामने आ सकता है। भावनाओं को हावी करने के बजाय शांत दिमाग से स्थिति को समझना बेहतर रहेगा।
8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों के लिए आज पुराने या लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। खासकर प्रॉपर्टी और वित्तीय मामलों में समाधान मिल सकते हैं। लंबे समय से चल रहा तनाव भी धीरे-धीरे कम हो सकता है।
9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों के लिए नई संभावनाएं बन रही है, जो उन्हें करियर में आगे बढ़ने का मौका दे सकती है। लेकिन आज जल्दबाजी या गुस्सा करने से आपका नुकसान हो सकता है। आर्थिक और रिश्तों से जुड़े फैसले धैर्य से लें।