

Singh Rashi Traits: ज्योतिष में सिंह राशि को आत्मविश्वास, नेतृत्व, साहस और आत्मसम्मान से जोड़कर देखा जाता है। इस राशि के लोग अक्सर अपनी अलग पहचान बनाने और अपनों के लिए हमेशा से मजबूती से खड़े रहते हैं। लेकिन इनके व्यक्तित्व का एक दूसरा पहलू भी है, जिसे समझना हर किसी के बस की बात नहीं है।
जानिए सिंह राशि वालों के बारे में 7 खास बातें, जो उनके स्वभाव और रिश्तों को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेंगी।
सिंह राशि वालों को तारीफ पसंद है, लेकिन इसके साथ ही इनके लिए सम्मान और अपनी पहचान भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। काम हो या रिश्ता, जब इन्हें लगे कि उनकी मेहनत और भावनाओं की कद्र हो रही है, तो ये वहां पूरे दिल से जुड़ जाते हैं।
सिंह राशि को सूर्य की राशि माना जाता है और इससे नेतृत्व, आत्मविश्वास तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व का पता चलता है। जिम्मेदारी निभाना इन्हें बखूबी आता है। ऑफिस में टीम संभालना हो या परिवार में कोई फैसला लेना, आगे बढ़कर भूमिका निभाना इनके लिए सहज भाव है।
सिंह राशि वाले जब किसी को अपना मान लेते हैं तो उसके लिए बहुत प्रोटेक्टिव और जेनेरस होते हैं। इनके लिए रिश्तों में लॉयल्टी जरूरी होती है। बदले में इन्हें भी सामने वाले से स्पष्टता, सम्मान और ईमानदारी की उम्मीद रहती है। इसलिए इन्हें नजरअंदाज करना पसंद नहीं आता।
आत्मविश्वास से भरे रहने वाले सिंह राशि वाले हर बात को लेकर कठोर नजर आते हैं, लेकिन वास्तविक में कठोर नहीं होते हैं। अपनों की बेरुखी या आलोचना उन्हें भीतर से प्रभावित करती है। खासकर जब किसी करीबी व्यक्ति से सम्मान या भरोसा न मिले, तो वे भावनात्मक रूप से दूरी बना लेते हैं।
सिंह राशि वालों में अपनी बात खुलकर कहने की प्रवृत्ति होती है। इसलिए नाराजगी भी कभी-कभी सीधे व्यक्त कर दोते हैं। हालांकि हर सिंह राशि वाला लंबे समय तक गुस्सा रखे, ऐसा जरूरी नहीं। रिश्ते में सामने वाला ईमानदारी से बात करें, तो गलतफहमी दूर करने की कोशिश कर सकते हैं।
सिंह राशि वालों में आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व का प्रमुख गुण होता है। लेकिन यही भरोसा कभी-कभी जिद या अहंकार जैसा भी दिखाई देता है। सिंह राशि वालों के लिए सबसे बड़ा लाइफ लेसन यही होता है कि अपनी बात पर विश्वास रखें, लेकिन दूसरों की बात भी जरूर सुनें।