Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान जारी, धरने पर बैठी पूर्व CM महबूबा

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: May 25, 2024 | 09:09 AM

फाइल इमेज

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है जहां पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में 2024 के लोकसभा चुनाव के अंतिम मुकाबले के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। आज यह मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र के कुछ इलाकों में लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र के बाहर कतारों में खड़े देखा गया। इस निर्वाचन क्षेत्र के तहत पांच जिलों कुलगाम, अनंतनाग, पुंछ, शोपियां और राजौरी के 18 से अधिक विधानसभा क्षेत्र आते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के पात्र 18.36 लाख मतदाताओं में से 500 से अधिक शतायु हैं।

अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में 18,36,576 पात्र मतदाता हैं जिनमें से 9,33,647 पुरुष, 9,02,902 महिलाएं और 27 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने इस क्षेत्र में 2,338 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं और 9,000 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: क्या आतंकी फिर दुस्साहस की फिराक में हैं?

14 फरवरी का इतिहास: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला

इस्लामाबाद ब्लास्ट से शिया खफा, कश्मीर की सड़कों पर गूंजा ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ का नारा, मुनीर की बढ़ी मुसीबत

शहबाज शरीफ का भड़काऊ बयान, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान का हिस्सा… भारत ने दिया करारा जवाब

हालाँकि आज पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से पीडीपी उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गई हैं। दरअसल अब उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पीडीपी के पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं को बिना किसी वजह के थानों में बंद किया जा रहा है। कई जगहों पर EVM की शिकायत है। इतना डरते थे तो LG साहब मुझे बताते मैं चुनाव ही न लड़ती।(एजेंसी इनपुट के साथ)

Voting continues in anantnag rajouri lok sabha seat of jammu and kashmir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2024 | 09:09 AM

Topics:  

  • Kashmir
  • Lok Sabha Elections 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.