Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • TVK Rally Stampede |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP में कल छठे चरण की वोटिंग, मेनका गांधी-निरहुआ समेत मैदान में 162 उम्मीदवार

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: May 24, 2024 | 11:16 AM

मेनका गांधी-निरहुआ

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर आगामी शनिवार को मतदान होगा, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला हो जाएगा । इसके साथ ही इस बार इस फेज में राज्य की इन 14 सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान 25 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

इस बाबत प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आगामी 25 मई को होने वाले मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को मतदेय स्थलों के लिए मतदान कर्मी दल भी रवाना होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छठे चरण में प्रदेश के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्‍ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज (आरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी में मतदान होना है। इनमें दो सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

रिणवा के अनुसार 14 लोकसभा सीट पर 146 पुरुष और 16 महिलाओं सहित कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि गैसड़ी विधानसभा सीट पर सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मेनका गांधी का समाजवादी पार्टी (सपा) के रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उदयराज वर्मा से मुकाबला है। इलाहाबाद सीट पर पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे भाजपा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी का मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन से कांग्रेस कोटे के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह से है।

आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है। धर्मेंद्र यादव 2022 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में निरहुआ से हार गए थे। जौनपुर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के मौजूदा सांसद श्‍याम सिंह यादव को पार्टी ने फिर चुनाव मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला सपा उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और भाजपा के कृपाशंकर सिंह से है। भदोही में भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद रमेश बिंद की जगह विधायक विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतारा है जिनके मुकाबले विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन ने तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की चौथी पीढ़ी के ललितेश मिर्जापुर जिले में कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। डुमरियागंज में भाजपा सांसद और पार्टी प्रत्याशी जगदंबिका पाल का मुकाबला सपा के भीष्मशंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी से होगा। अंबेडकरनगर में भाजपा के रितेश पांडेय और सपा के पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है जबकि संतकबीरनगर में भाजपा के मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद और सपा के लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद मुकाबले में हैं। प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीट में से 53 पर पिछले पांच चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है और छठे चरण में 14 सीट पर शनिवार को मतदान के बाद सातवें चरण में 13 सीट पर एक जून को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी। (एजेंसी इनपुट के साथ )

Uttar pradesh 162 candidates including maneka gandhi nirahua are in the fray in the sixth phase

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2024 | 11:16 AM

Topics:  

  • Lok Sabha Elections 2024
  • Nirahua
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

कानपुर की आग लातूर पहुंची, मुस्मिलों ने निकाल आई लव मोहम्मद जुलूस

2

यूपी की इन जगहों पर देखने पहुंच जाएं रावण दहन, परिवार के साथ आएगा खूब मजा

3

बेटी ने छोड़ा साथ… तो राजा भैया के साथ आया बेटा, बहन राघवी के आरोपों पर दिया मुंहतोड़ जवाब

4

सड़क पर आई…शाही लड़ाई! राजा भैया और भानवी को लेकर भिड़े बेटे-बेटी, हुए कई हैरान करने वाले खुलासे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.