यूपी की इन जगहों पर देखने पहुंच जाएं रावण दहन, परिवार के साथ आएगा खूब मजा
Places to Celebrate Dussehra: दशहरा का त्यौहार सभी भारतवासियों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। इस दिन रावण के विशाल पुतलों का दहन देखने के लिए उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर जा सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
रावण दहन उत्तर प्रदेश (सौ. सोशल मीडिया)
Dussehra 2025: भारत में दशहरा का पर्व बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को विजयादशमी के नाम भी जाना जाता है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों को घूमने का प्लान किया जा सकता है जहां पर रावण दहन की परंपरा बहुत ही खास तरीके से मनाई जाती है। यह त्यौहार इतने भव्य तरीके से मनाया जाता है कि इसकी गूंज हर घर में होती है। आतिशबाजी से पूरा शहर जगमगा उठता है।
अयोध्या
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दशहरा का अवसर देखने बहुत ही सौभाग्य की बात है। यहां पर रावण दहन और रामलीला का भव्य आयोजन हर जगह प्रसिद्ध है। पूरे दिन शहर में चहल पहल का माहौल रहता है। घाटों पर रंग बिरंगे दीये जलाए जाते हैं और रामलीला का मंचन किया जाता है। यहां पर रावण के विशाल पुतले देखने लायक हैं।
कानपुर
दशहरा के दिन कानपुर के परेड ग्राउंड में रावण दहन का आयोजन भव्य तरीके से होता है। इस दिन यहां परंपरागत रामलीला मंचन किया जाता है और विशाल पुतले जलाए जाते हैं। यह त्यौहार एक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखता है जिसे परिवार के साथ एंजॉय करना चाहिए। यहां पर शाम के समय खुशियां मनाने और मौज मस्ती करने आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
इफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
फतेहपुर के मकान में बड़ा ब्लास्ट! गैस लीक होने से लगी आग, 9 लोग बुरी तरह झुलसे
वाराणसी
यहां पर हर साल रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतले बनाए जाते हैं और विजयादशमी के दिन उनका दहन किया जाता है। यहां पर आप दशहरा का पारंपरिक नजारा बखूबी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- दुर्गा पूजा पर कोलकाता के इन पंडालों में सजता है खूबसूरत सा नजारा, देखिए तस्वीरों में
मेरठ
यहां पर दशहरे के दिन बहुत भव्य आयोजन होते हैं। जगह-जगह लोग रावण के पुतले जलाते हैं और खुशियां मनाते हैं। जो धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। इस जगह आप बच्चों को लेकर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
लखनऊ
लखनऊ का ऐशबाग और जानकीपुरम रामलीला मैदान बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर कई लोग रावण दहन देखने के लिए आते हैं। यहां की परंपरागत रामलीला का मंजन होता है और रावण पुतले का दहन किया जाता है। परिवार के साथ इस जगह शाम को आनंद लेने आ सकते हैं।
दशहरा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में रावण दहन देखने का प्लान किया जा सकता है। यह त्यौहार सांस्कृतिक एकता, भाईचारा और धार्मिक सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। पूरे साल लोग दशहरा का इंतजार करते हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
