नई दिल्ली. आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की 79वीं जयंती (79thBirth Anniversary) है। वहीं इस ख़ास मौके पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता जैसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।
#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi pays floral tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary at ‘Veer Bhumi’ in Delhi. pic.twitter.com/kajhf62T3Y
— ANI (@ANI) August 20, 2023
जानकारी दें कि, राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख के दौरे पर हैं। दरअसल शनिवार को वे राइडर लुक में लद्दाख से पैंगोंग त्सो लेक के लिए रवाना हुए। उन्होंने ये ट्रिप अपने पिता की 79वीं जन्मतिथि (20 अगस्त) के मौके पर की। उन्होंने रास्ते से कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। फेसबुक पर लिखा- ‘पैंगोंग त्सो जाने के रास्ते में। मेरे पिता कहते थे, ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल है।’
#WATCH | Delhi: Congress National President Mallikarjun Kharge, Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra and Robert Vadra pay tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary today, at Veer Bhumi pic.twitter.com/1NKCAyeDqn
— ANI (@ANI) August 20, 2023
पता हो कि, देश के सबसे बड़े सियासी घराने नेहरू-गांधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का आज जन्मदिवस है। वे इंदिरा गांधी की हत्या के बाद साल 1984 में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। इस दौरान राजीव गांधी ने अपने कार्यों से देश की जनता के दिलोदिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। एक ही कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए, जिसके लिए उन्हें आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है। 21 मई को लिट्टे उग्रवादियों ने उनकी जान ले ली थी।