Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ये हैं नागपुर के डांस महारथी, जो नचायेंगे नागपुरियंस को नॉन स्टॉप

  • By मोहित तिवारी
Updated On: Apr 21, 2022 | 05:08 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: आने वाले 29 अप्रैल को इंटरनेशनल डांस डे के अवसर पर नवभारत शहर के सभी उम्र के लोगों के लिए डांस मैराथन का आयोजन कर रहा है. इसमें पूरा शहर नॉन स्टॉप नाचेगा और शहर के प्रतिष्ठित डांसर्स, कोरियोग्राफर्स शामिल होंगे जो शहरवासियों को डांस सिखाएंगे और साथ में नाचेंगे. यह डांस गुरु शहर और देश के प्रसिद्ध डांस मास्टर हैं. निम्न सभी डांस एकेडमी और इनके गुरु नवभारत के डांस मैराथन में सहभाग देने वाले हैं. यह प्रतिष्ठित डांस गुरु सभी पार्टिसिपेंट्स को डांस मूव्स सिखाएंगे. डांस मैराथॉन सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक नॉन स्टॉप 12 घंटे बर्डी व छत्रपति चौक स्थित मेट्रो स्टेशन पर होगा. आइए जानते हैं नवभारत के डांस मैराथन में सहभागी बनने वाले इन डांस गुरुओं के बारे में…            

एचके डांस एंड स्टूडियो – हनी खट्टर

हनी खट्टर एक अभिनेता, कोरियोग्राफर और मॉडल हैं। वह एचके डांस एंड आर्ट स्टूडियो और एचके एंटरटेनमेंट के निदेशक हैं। साल 2017 में हनी खट्टर को एमटीवी चैनल के लिए एमटीवी ड्रॉपआउट प्राइवेट लिमिटेड के लिए चुना गया था। 

पवन डांस2फिटनेस – पवन मंगोली 

पवन मंगोली भारत में बढ़ते ज़ुम्बा एजुकेशन स्पेशलिस्ट (ZES) में से एक हैं। वह रीबॉक इंस्ट्रक्टर एलायंस और मैट पाइलेट्स से प्रमाणित इंस्ट्रक्टर हैं। पवन महाराष्ट्र भर के ज़ुम्बा प्रशिक्षक बनने के इच्छुक लोगों को प्रशिक्षित करते हैं। पवन ने साल 2010 में   फिटनेस उद्योग में एक इंस्ट्रक्टर के तौर पर शुरुआत की थी।

डी-मॉन्स्टर्स डांस एकेडमी – धीरज अशोक मिश्रा

धीरज 17 साल से कोरियोग्राफर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 10,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया है। धीरज ने कई राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिताएं जीती हैं। वह टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले कई डांस शो में प्रतियोगी और जज के तौर  उनका हिस्सा रह चुके हैं।

डी1 डांस एकेडमी – रोहित धारावे

रोहित धारावे डी1 डांस एकेडमी के संस्थापक और डी1 डांस क्रू के कोरियोग्राफर हैं। रोहित ने डांस जगत में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह भारतीय हिप हॉप में फाइनलिस्ट (शीर्ष 7), इंडियन स्ट्रीट में ब्रॉन्ज़ मैडल विजेता (मुंबई), डांसिंग सुपरस्टार विजेता (महाराष्ट्र) एवं अन्य कई उपलब्धियां प्राप्त कर चुके हैं। 

डांस इट आउट – अभिषेक गोयनका

अभिषेक डांस इट आउट-इंडिया क्रू के संस्थापक सदस्य हैं. उन्होंने अब तक 100 से अधिक संगीत कार्यक्रमों को कोरियोग्राफ किया है। 150 से अधिक प्रतिभागियों के साथ बड़े पैमाने पर कार्यशालाओं और फ्लैशमॉब्स का आयोजन किया है. अभिषेक ने कई नृत्य प्रतियोगिताओं और टैलेंट हंट इवेंट्स को जज भी किया है.

कुणाल डांस एकेडमी – कुणाल कोंडलवार

कुणाल कोंडलवार डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 के प्रतिभागी वेनम डांस क्रू के संस्थापक हैं। वह कुणाल डांस एकेडमी के कोरियोग्राफर हैं। कुणाल सेंट्रल इंडिया पब्लिक स्कूल में पिछले 12 वर्षों से नृत्य शिक्षक के तौर पर काम कर रहे हैं। 

व्यायामशाला – करिश्मा अनिल वाथी

करिश्मा एक सिविल इंजीनियर हैं जिन्होंने हमेशा से अपने डांस के जुनून को बरकरार रखा है। वह बूगी वूगी सेमी फाइनलिस्ट, इंडो दुबई डांस फेस्टिवल, एक सर्टिफाइड ज़ुम्बा इंस्ट्रक्टर हैं। करिश्मा 4 सालों से लर्नथॉन का हिस्सा हैं। वह व्यायामशाला (लेडीज जिम) की निदेशक हैं। 

डांस रीगालो एकेडमी – रिया वंगानी  

रिया वंगानी नृत्य के क्षेत्र में 10 साल से अधिक समय से कई कार्यक्रम कर चुकी हैं। डांस रियलिटी शो डी3 – मलयालम में वह एक प्रतियोगी थीं। जानी मास्टर और श्रीजीत मास्टर जैसे दक्षिण भारतीय फिल्म कोरियोग्राफर के साथ रिया ने सहायक कोरियोग्राफर के रूप में कार्य किया।

नेक्स्ट स्टेप डांस एकेडमी – प्रज्वल महाजन

22 साल के प्रज्वल महाजन एक पेशेवर डांसर, कोरियोग्राफर और इवेंट प्लानर हैं। प्रज्वल अब तक ऐसे कई छात्रों को प्रतियोगिता और रियलिटी शो के लिए प्रशिक्षण दिया है।

डांस डिवोशन स्टूडियो- रोहित रहाटे 

डांस डिवोशन स्टूडियो के फाउंडर और डांस कोरियोग्राफर रोहित रहाटे पिछले 18 वर्षों से नृत्य जगत में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कई कॉलेजों, कॉर्पोरेट इवेंट्स, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के लिए कोरियोग्राफ और जज किया है।

पूजा डांस एंड आर्ट एकेडमी – पूजा राठी

डांस कोरियोग्राफर पूजा डांस एंड आर्ट एकेडमी की संस्थापक हैं। पूजा टेलीविजन शो “बूगी वूगी” का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें मध्य प्रदेश युवा नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।  

अल्टीमेट डांस एंड आर्ट्स स्टूडियो – साहिल शर्मा  

साहिल शर्मा एक कोरियोग्राफर, अभिनेता और मॉडल हैं। वह अल्टीमेट जिम्नास्टिक क्लब, अल्टीमेट डांस एंड आर्ट्स स्टूडियो और अल्टीमेट इवेंट्स के संस्थापक हैं। वह कई डांस प्रतियोगिताओं को जज भी कर चुके हैं।    

स्पार्क डांस एकेडमी – सोनी मड़ावी 

स्पार्क डांस एकेडमी संस्थापक सोनी मड़ावी एक जुंबा इंस्ट्रक्टर और डांस टीचर हैं। सोनी स्पार्क क्वीन प्रतियोगिता 2022 की आयोजक रही हैं। 

These are the dance masters of nagpur who will make nagpurkars dance non stop 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2022 | 05:08 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

स्मार्टफोन बना आपका पावरफुल रिमोट: अब TV से लेकर AC तक होगा कंट्रोल

2

आज का राशिफल- 21 अगस्त 2025: वृश्चिक-धनु सहित इन 3 राशियों के लिए गुरूवार का दिन रहेगा शुभ

3

National Award उठाने के लिए एक हाथ काफी, शाहरुख खान बोले- ठीक नहीं हुई है कंधे की चोट

4

दिल्ली CM पर हुए हमले को लेकर नेता मृत्युंजय तिवारी का तीखा बयान, कहा-हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.