सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credits: Instagram)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। सोनाक्षी अपने फैंस के लिए हमेशा कोई ना कोई फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। सोनाक्षी ने हाल ही में सोनाक्षी ने अपने फैंस के लिए लाइव सेशन किया है। इस लाइव सेशन के दौरान सोनाक्षी ने ‘आस्क मी एनीथिंग’ फैंस के साथ खेला।
लाइव सेशन के दौरान सोनाक्षी के फैंस ने उन्हें तरह तरह के अलग अलग सवाल पूछा जिसका उन्हें सही-सही जवाब देने की कोशिश की। इस दौरान कुछ अजीब सवालों से भी एक्ट्रेस का सामना हुआ लेकिन उन्होंने कुछ इस अंदाज में जवाब दिया कि सवाल करने वाले फैन की बोलती बंद हो गई और लोग हंसने लगे।
दरअसल लाइव सेशन के दौरान एक फैन ने सोनाक्षी से बिकिनी में फोटो की मांग कर डाली। सोनाक्षी ने इस पर रिप्लाई देते हुए ऐसा कुछ किया जिससे फैंस चौंक गए। सोनाक्षी ने बिना देरी किए बिकिनी की फोटो शेयर कर दिया। साथ ही एक फैन ने सोनाक्षी से वेट लॉस्ट का नुस्खा पूछा तो सोनाक्षी ने मजाक में कहा- ‘हवा खाइए आप’
सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थी। इस फिल्म में संजय दत्त और नोरा फतेही भी अहम किरदारों में नजर आये थे। इसके अलावा, सोनाक्षी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे ‘फॉलन’ के साथ अपनी वेब सीरीज में अपनी पारी शुरू करने जा रही हैं। इसमें एक्ट्रेस को एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा जाने वाला है। इसके बाद वह ‘बुलबुल तरंग’ में भी दिखाई देगी।