Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर महिलाओं से ‘बदसलूकी’ मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jul 28, 2023 | 08:01 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, आज यानि शुक्रवार 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के मामले पर सुनवाई है। जानकारी दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा था। तब कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा था कि उन्होंने क्या एक्शन लिया है? अब मणिपुर वीडियो मामले पर सुनवाई से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है।

वहीं केंद्र की मोदी सरकार ने हलफनामा दाखिल कर कोर्ट से कहा है कि, राज्य सरकार की सहमति लेकर मामले की जांच अब CBI को ट्रांसफर कर दी है। मुकदमे का तेजी से निपटारा जरूरी है। साथ ही केंद्र सरकार ने अपील की है कि मुकदमा राज्य से बाहर ट्रांसफर करने का शीघ्र आदेश दिया जाए और सुनवाई करने वाली निचली अदालत को यह निर्देश भी दे कि चार्जशीट दाखिल होने के 6 महीने के भीतर इस पर फैसला दे।  

इस अपील में यह भी कहा गया है कि, सुनवाई पड़ोसी राज्य असम की अदालत में किया जाए। वहीं केंद्र के अनुसार, गृह मंत्रालय मेइती और कुकी समुदायों के संपर्क में है तथा मणिपुर में शांति बहाली के लिए बातचीत अब काफी हद तक आगे बढ़ चुकी है। 

शांति बहाल करने की कोशिश तेज

जानकारी दें कि, मणिपुर में शांति बहाल करने की कोशिश फिलहाल तेज है। वहीं यहां महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर गृह मंत्रालय एक्शन में है। मणिपुर में हालातों को काबू पाने के लिए फिलहाल 35 हजार अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। वहीं 18 जुलाई के बाद हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।

क्या थी 4 मई की घटना 

बता दें कि, मणिपुर की यह भयावह घटना बीते 4 मई की है और इसका 26 सेकेंड का वीडियो बीते 19 जुलाई को सामने आया। जिसके बाद से देश में जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। इस मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिसमें एक नाबालिग शामिल है। जिन दो महिलाओं के साथ यह शर्मनाक घटना हुई, उनमें से एक भारतीय सेना के पूर्व जवान की पत्नी है, जिसने असम रेजिमेंट में सूबेदार के रूप में सेवाएं दी थीं और करगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था।

बताते चलें कि, मणिपुर जातीय हिंसा में अभी तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस हिंसा को लेकर अब देश में सियासत भी तेज है। विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हैं तो वहीं अब INDIA गठबंधन का डेलिगेशन आगामी 29 और 30 जुलाई को मणिपुर जाएगा। मणिपुर में मेइती समुदाय की आबादी करीब 53% है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी समुदाय के आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

Sc to hear manipur womens misbehavior case today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2023 | 08:01 AM

Topics:  

  • Manipur Violence
  • Manipur Violence Video
  • Supreme Court

सम्बंधित ख़बरें

1

सोनम वांगचुक पर NSA लगाना गलत, पत्नी गीतांजलि ने न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

2

TET के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे टीचर्स, आरपार के संघर्ष के लिए तैयार

3

दिल्ली में जजों पर गिरी गाज, 1.9 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में SC ने लगाई फटकार, दिया ये बड़ा आदेश

4

‘पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध संभव नहीं…’, दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लगाई यह शर्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.