Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे कार एक्सीडेंट केस में पुलिस का ताबड़तोड़ ‘एक्शन’! नाबालिग आरोपी के पिता को किया ‘अरेस्ट’

पुणे में लग्जरी कार से एक्सीडेंट मामले में आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अब पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है.

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: May 21, 2024 | 08:49 AM

नाबालिग आरोपी के पिता को हिरासत

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/पुणे: बीते शनिवार यानी 18 मई की रात महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक भयानक एक्सीडेंट देखने को मिला। इस सड़क हादसे में में एक लग्जरी कार पोर्शे ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस कार को एक नाबालिग बच्चा चला रहा था। यह घटना शहर के कल्याणी नगर इलाके में हुई। इस एक्सीडेंट के तुरंत बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन नाबालिग होने के चलते 15 घंटे बाद उसे जमानत भी मिल गई। इधर आज इसी घटना पर मिली अपडेट के अनुसार, इस नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को आज सुबह संभाजीनगर से हिरासत में लिया गया है।

बिल्डर विशाल अग्रवाल गिरफ्तार

इस घटना पर पुणे सीपी अमितेश कुमार ने जानकारी दी कि, नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को आज सुबह संभाजीनगर से हिरासत में लिया गया है। विशाल अग्रवाल पुणे शहर के मशहूर बिल्डर हैं। वे विशाल ब्रह्मा रियल्टी नाम से कंपनी चलाते हैं। वहीँ उनके आरोपी नाबालिग पुत्र ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी और पार्टी करने के बाद वह लौट रहा था और शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।

वहीं पुलिस ने इसके पहले कार चला रहे 17 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे हिरासत में लिया था, जिसके बाद उसे किशोर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। इस बाबत पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने एक बयान में कहा था कि, “इस दुर्घटना के मामले में आरोपी के पिता और किशोर/अभियुक्त को शराब परोसने वाले बार के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 77 के तहत कार्रवाई की जा रही है।”

क्या कहता है कानून
मामले पर किशोर न्याय अधिनियम की धारा-75 के अनुसार, बच्चे पर वास्तविक नियंत्रण या प्रभार रखने वाले व्यक्ति को दंडित किया जा सकता है यदि वह जानबूझकर बच्चे पर हमला करता है, उसे छोड़ देता है या उसकी उपेक्षा करता है और उसके साथ दुर्व्यवहार करता है, जिससे मानसिक या शारीरिक बीमारी होती है। धारा-77 किसी बच्चे को शराब या मादक पदार्थ देने से संबंधित है।

क्या है मामला
बीते शनिवार यह दुर्घटना करीब देर रात सवा तीन बजे कल्याणी नगर में हुई और 17 वर्षीय कार चालक के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। कल्याणी नगर के एक रेस्टोरेंट में पार्टी के बाद दोस्तों का समूह अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। दर्ज FIR के अनुसार जब वे कल्याणी नगर जंक्शन पर पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार लक्जरी कार ने मोटरसाइकिलों में से एक को टक्कर मार दी थी, जिससे मोटरसाइल सवार दो लोग गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसमें कहा गया है कि दोनों को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे फुटपाथ की रेलिंग से टकरा गई थी।

वहीँ सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें लोगों के एक समूह को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे चालक की पिटाई करते देखा गया था। प्राथमिकी के मुताबिक मृतकों की पहचान अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा के रूप में हुई थी। फिलहाल नाबालिग आरोपी के पिता को आज गिरफ्तार किया गया है।

Pune car accident case vishal agarwal father of the minor accused has been detained from sambhajinagar this morning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2024 | 08:49 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Porsche Car
  • Pune

सम्बंधित ख़बरें

1

सड़क निर्माण की खामियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा! वर्धा बस स्टैंड के सामने चलना हुआ मुश्किल

2

ZP के बंद क्वार्टर बन रहे चोरों का निशाना, अमरावती में 2 चोर गिरफ्तार

3

अवैध रेत खनन में राजस्व-पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप, राजुरा में सड़क पर उतरी कांग्रेस

4

हाईवे बना रेस ट्रैक…गड़चिरोली की सड़कों पर ‘धूम’ स्टाइल रफ्तार, मौत दे रही दस्तक!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.