मुंबई के नाले में बह रहा था मासूम नवजात, बिल्लियों ने शोर मचा कर किया अलर्ट, पुलिस ने बचाई जान
- Written By: राहुल गोस्वामी
Pic: Twitter
मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहाँ एक नवजात (Newborn Baby) को बचाने की एक बड़ी ही अनोखी घटना हुई है। दरअसल यहां के पंतनगर इलाके में एक नवजात नाले में बहा जा रहा था। उसे पहले यहाँ पर बिल्लियों (Cats) ने देखा और अपनी आवाज से आसपास के लोगों को इस बाबत अलर्ट किया। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। तो वहीं मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मौके पर पहुंचकर नवजात को नाले से निकाला और अस्पताल ले जाकर उस मासूम की जान बचाई।
इस बाबत अब मुंबई पुलिस ने घटना को लेकर एक जरुरी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि, एक नवजात कपड़े में लिपटा था। जिसे देखकर बिल्लियों ने आवाजें निकालनी शुरू कर दीं। इसके बाद लोगों का ध्यान उकत मासूम नवजात की ओर गया। लोगों ने उसे देखते ही इस बाबत पुलिस को भी सूचना दी है। पुलिस की निर्भया स्क्वाड को तुरंत मौके पर भेजा गया उर मासूम की जान बचाई गयी।
Pantnagar P.stn received a call from a good samaritan that a baby, wrapped in cloth, was dumped in a drain. He was alerted when the neighbourhood cats created a ruckus. the baby was rushed to Rajawadi by the Nirbhaya Squad of Pantnagar P.Stn & is now safe & recovering. pic.twitter.com/nEGSDCD6wz — Mumbai Police (@MumbaiPolice) November 15, 2021
इसके बाद मौके पर पुलिस टीम ने बच्चे को नाले से बाहर निकाला और उसे तुरंत स्थानीय राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि अब आ रही ख़बरों के अनुसार उक्त मासूम नवजात खतरे से बाहर है और सामान्य भी हो रहा है। इस बाबत भी पुलिस ने ट्वीट में नवजात की फोटो भी साझा की है।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे से नाराज शाइना एनसी थाम सकती हैं NCP का दामन! सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
Kidney Transplant Fraud Kalyan: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 31 लाख की ठगी, डॉक्टर समेत 7 पर केस दर्ज
नागपुर: 250 करोड़ की हेराफेरी करने वाले सट्टेबाज को मदद करना पड़ा भारी, इंपेक्टर समेत 9 लोग निलंबित
Mumbai BMC Drain Cleaning: मानसून से पहले BMC सख्त, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने का निर्देश
हालांकि अब तक बच्चे के मां-बाप या उन लोगों की पहचान नहीं हुई है, जिन्होंने उसे नाले में छोड़ा था। इस संबंध में भी खबर लिखे जाने तक पुलिस अपनी जांच कर रही है।
