JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह का इस्तीफा, अब क्या करेंगे नीतीश….
- Written By: राहुल गोस्वामी
ललन सिंह का इस्तीफा
नई दिल्ली/पटना: बिहार (Bihar) से मिली बड़ी खबर के अनसार और नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सूत्रों की मानें तो जदयू के ललन सिंह (Lalan Singh) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा नीतीश कुमार को आज सौंप दिया है। लेकिन कहा जा रहा है की इस पर फैसला या घोषणा आगामी 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी की बैठक में लिया जाएगा।
इस्तीफे पर अड़े थे ललन सिंह
अगर 29 दिसंबर को नीतीश कुमार की मौजूदगी में होने वाली बैठक में इस बात पर सहमति बन जाती है कि ललन सिंह अब आगे पार्टी का अध्यक्ष पद का जिम्मा नहीं देखेंगे तो यह अपने आप में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है।सूत्रों की मानें तो ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से राष्ट्रीय पद से मुक्त किए जाने का पहले भी आग्रह किया था। हालांकि नीतीश कुमार ने उनसे लोकसभा चुनाव तक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने को कहा था।
ललन के बाद अब कौन
अफवाहों के अनुसार JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पद छोड़ने पर अड़े हुए थे। ऐसी स्थिति में ललन सिंह के इस्तीफा देने बाद अब CM नीतीश खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं या फिर अपने किसी विश्वस्त को यह पद दे सकते हैं। हालाँकि राजनीतिक जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार अब ललन सिंह की जगह पर अतिपिछड़ा जाति से रामनाथ ठाकुर या दलित समाज से अशोक चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट कैबिनेट निशांत कुमार की होगी एंट्री! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे, बिहार में सियासी हलचल तेज
Bihar Road Accident: सारण में भीषण सड़क हादसा; पिकअप वैन पलटने से 4 ऑर्केस्ट्रा कर्मियों की दर्दनाक मौत
इसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला
बिहार में एक और पुल ढहा, गंगा में बह गया भागलपुर के विक्रमशिला पुल का बड़ा हिस्सा
वहीं इससे पहल नीतीश कुमार खुद जॉर्ज फर्नांडीस से लेकर शरद यादव, आरसीपी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और प्रशांत किशोर को पार्टी के सबसे बड़े पद से हटा चुके हैं। ऐसे में अब नीतीश कुमार पार्टी की कमान किसे देंगे, यह देखना कम दिलचस्प न होगा।
