Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ISRO ने आदित्य L1 को अगली ऑर्बिट में भेजा, पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूर, 4 महीने बाद पहुंचेगा L1

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: May 28, 2024 | 02:00 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के ISRO के वैज्ञानिकों ने आज यानी रविवार 3 सितंबर को आदित्य L1 (Aditya-L1) स्पेसक्रॉफ्ट की ऑर्बिट बढ़ाई है। वहीं मिली खबर के अनुसार, अब ये पृथ्वी की 245 Km x 22459 Km की कक्षा में आ गया है। इसके माने ये हुए कि, उसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 245 किमी और यहां सबसे ज्यादा दूरी 22459 किमी है।

इसके साथ ही ISRO ने बताया कि अब 5 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे एक बार फिर आदित्य की कक्षा बढ़ाई जाएगी। इसके लिए कुछ देर इंजन भी फायर करने पड़ेंगे।

Aditya-L1 Mission:
The satellite is healthy and operating nominally.

The first Earth-bound maneuvre (EBN#1) is performed successfully from ISTRAC, Bengaluru. The new orbit attained is 245km x 22459 km.

The next maneuvre (EBN#2) is scheduled for September 5, 2023, around 03:00… pic.twitter.com/sYxFzJF5Oq

— ISRO (@isro) September 3, 2023

जानकारी दें कि, आदित्य को बीते शनिवार 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। वहीं लॉन्चिंग के 63 मिनट 19 सेकेंड बाद ही स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी की 235 Km x 19500 Km की कक्षा में स्थापित कर दिया था।

इसके बाद करीब 4 महीने बाद यह 15 लाख Km दूर लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से ही रिसर्च की जा सकती है। ​

आदित्य L1 का सफर सिर्फ 4 आसान पॉइंट में

  • आदित्य L1, 16 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा। 5 बार थ्रस्टर फायर कर ऑर्बिट बढ़ाएगा।
  • इसके बाद आदित्य के थ्रस्टर फिर से फायर होंगे और ये L1 पॉइंट की ओर निकल जाएगा।
  • वहीं 110 दिन के सफर के बाद आदित्य ऑब्जरवेटरी इस पॉइंट के पास पहुंच जाएगा
  • इसके साथ ही थ्रस्टर फायरिंग के जरिए आदित्य को L1 पॉइंट के ऑर्बिट में सफलतापूर्वक डाल दिया जाएगा।

जानें लैग्रेंजियन पॉइंट के बारे में 

जानकारी दें कि, वैज्ञानिकों के मुताबिक, पृथ्वी और सूर्य के बीच पांच ‘लैग्रेंजियन’ बिंदु (या पार्किंग क्षेत्र) हैं, जहां पहुंचने पर कोई वस्तु वहीं रुक जाती है। लैग्रेंज बिंदुओं का नाम इतालवी-फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ-लुई लैग्रेंज के नाम पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले उनके अनुसंधान पत्र-‘एस्से सुर ले प्रोब्लेम डेस ट्रोइस कॉर्प्स, 1772 के लिए रखा गया है।लैग्रेंज बिंदु पर सूर्य और पृथ्वी के बीच गुरुत्वाकर्षण बल संतुलित होता है, जिससे किसी उपग्रह को इस बिंदु पर रोकने में आसानी होती है। 

आदित्य में 7 पेलोड 

आदित्य L1 मिशन के साथ जो 7 इक्विपमेंट्स भेजे गए हैं, उनके नाम हैं- विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC), सोलर अल्ट्रा-वॉयलेट इमेजिंग टेलिस्कोप (SUIT), आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (ASPEX), प्लाजमा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (PAPA), सोलर लो एनर्जी एक्स-रे स्पेक्टोमीटर (SoLEXS), हाई एनर्जी L1 ऑर्बिटिंग एक्स-रे स्पेक्टोमीटर (HEL1OS) और मैग्नेटोमीटर पेलोड। ये सभी सूरज के गहन अध्यन में काम आएंगे।

Isro sent aditya l1 to the next orbit now farthest from earth l1 will reach after 4 months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2023 | 12:53 PM

Topics:  

  • Aditya L1 Solar Mission
  • ISRO

सम्बंधित ख़बरें

1

केदारनाथ हेली सेवा को ISRO का सुरक्षा कवच, अब हर उड़ान होगी और सुरक्षित

2

PM Modi ने किया भारत के पहले चिपसेट का अनावरण, शुरू होगा कमर्शियल प्रोडक्शन

3

शुभांशु शुक्ला को योगी ने दिया सम्मान…स्वागत साथ कर दिया बड़ा ऐलान, यूपी सरकार करेगी ये बड़ा काम

4

सैटेलाइट से स्पेसवॉक तक… देश कल मनाएगा भारतीय अंतरिक्ष यात्रा का महाउत्सव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.