Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सैटेलाइट से स्पेसवॉक तक… देश कल मनाएगा भारतीय अंतरिक्ष यात्रा का महाउत्सव

Indian Space Travel: भारत कल (शनिवार) को दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन सैटेलाइट से लेकर ह्यूमन स्पेसफ्लाइट तक देश की संपूर्ण यात्रा का जश्न मानने के रूप में सबसे विशेष दिन है।

  • By गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 22, 2025 | 12:49 PM

भारतीय अंतरिक्ष यात्रा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Space Travel Will Celebrated Tomorrow: भारत कल यानि शनिवार को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन सैटेलाइट से लेकर ह्यूमन स्पेसफ्लाइट तक देश की संपूर्ण यात्रा का जश्न मानने के लिए एक विशेष दिन है।

इस खास मौके पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 23 अगस्त 2023 को भारत ने चंद्रमा पर उतरने वाले चौथे और उसके दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले देश के रूप में इतिहास रच दिया। यह एक ऐसा क्षण था, जिसने भविष्य में आगे बढ़ने को लेकर हमसभी को प्रेरित किया।

1 Day to Go…

On 23rd Aug 2023, under the leadership of Hon’ble PM Shri @narendramodi, India created history as the 4th nation to land on the Moon & the first at its #SouthPole — a moment that inspired the future.

Tomorrow, we celebrate the 2nd #NationalSpaceDay, honouring… pic.twitter.com/14SxOcT8Mt

— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) August 22, 2025

‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ हम भारतीयों के लिए खास दिन

डॉ. जितेंद्र सिंह कहते हैं कि ‘कल हम दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाएंगे, जो सैटेलाइट से लेकर ह्यूमन स्पेसफ्लाइट तक के भारत के सफर और देश की अनंत संभावनाओं के नजरिए को लेकर हमारे लिए हमेशा से खास होगा। भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र देश के तकनीकी और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

साल 2020 में ऐतिहासिक अंतरिक्ष सुधारों के साथ ही मोदी सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र को उदार बनाया है। इसी वर्ष प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) का गठन किया गया है। वर्ष 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों की घोषणा के बाद से ही रजिस्टर्ड अंतरिक्ष स्टार्टअप्स की संख्या तेजी से बढ़कर 300 से अधिक हो गई है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने शुभांशु शुक्ला को दिया था होमवर्क, मिलते ही पूछा, ‘पूरा कर लिया?’, जानिए क्या मिला जवाब

विशेष दिन को लेकर ISRO के अध्यक्ष का बयान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन के अनुसार, गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन का पहला मानवरहित मिशन, जी1, अर्ध-मानव रोबोट व्योममित्र के साथ लॉन्च के लिए तैयार है।  इसका लॉन्च दिसंबर में होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में उन्होंने भारतीय वायु सेना ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर उनके सफल मिशन की सराहना की। उनका मानना है कि, यह किसी भी भारतीय द्वारा किया गया पहला मिशन है। शुभांशु शुक्ला मानवयुक्त गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।

From satellite spacewalk country celebrate grand festival indian space travel tomorrow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2025 | 12:44 PM

Topics:  

  • ISRO
  • Narendra Modi
  • Shubhanshu Shukla

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भ्रष्ट नेताओं की कुर्सी अब सुरक्षित नहीं’, पीएम मोदी का देश को सीधा संदेश-VIDEO

2

चुनाव से पहले RJD में फूट? पीएम मोदी के मंच पर लालू के दो विधायक, मचा हड़कंप!

3

बिहार: गयाजी में RJD और कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, ‘कुछ जमानत पर बाहर हैं तो कुछ कोर्ट के चक्कर…’

4

भारत की ज़मीन पर आतंकी खेल नहीं चलेगा, बिहार की धरती से गरजे पीएम मोदी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.