Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

6 जनवरी को शाम 4 बजे लैग्रेंज पॉइंट से है आदित्य-L1 का ‘अप्वाइंटमेंट’, सभी 7 पेलोड कर रहे अच्छे से काम

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: May 28, 2024 | 01:59 PM

आद‍ित्‍य L1 अगले महीने 6 जनवरी को अपना सफर कर लेगा पूरा .

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO का पहला सौर मिशन आदित्य L1 (Aditya L1) जल्द ही अपने लक्ष्य को छूने वाला है। जी हां, आगामी 6 जनवरी को जहां आदित्य सूर्य के L1 यानी लैंग्रेज प्वाइंट पर पहुंच जाएगा। वहीं अब ISRO चीफ एस सोमनाथ ने इसके पहुंचने के समय की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह आगामी 6 जनवरी को शाम 4 बजे यह L1 बिंदु पर पहुंचकर अपना काम शुरू कर देगा।

जानकारी दें कि आदित्य L1 मिशन को इसी साल बीते 2 सितंबर को लांच किया गया था। तब से ये यान लगातार सूर्य की ओर सफर कर रहा है। बीते गुरुवार को मुंबई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के कार्यक्रम में ISRO चीफ एस सोमनाथ ने जानकारी दी थी कि, ISRO के वैज्ञानिक आदित्य L1 पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। वहीं अब इसके इंजनों को ऑन किया जाएगा, ताकि ये हेलो ऑर्बिट में प्रवेश कर सके। दरअसल यह लैंग्रेज बिंदु का वह क्षेत्र है जहां पृथ्वी और सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण निष्क्रिय हो जाता है।

आदित्य L1 के सभी पेलोड का परीक्षण

सोमनाथ की जानकारी के अनुसार आदित्य L1 के सभी पेलोड का परीक्षण किया जा चुका है। सभी बेहतर ढंग से काम कर रहे हैं और फिलहाल अच्छा डेटा भी दे रहे हैं। हालांकि अब L1 प्वाइंट पर पहुंचने के बाद इसका स्थान तय किया जाएगा। ISRO चीफ के अनुसार जब तक आदित्य L1 के उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं तब तक डाटा मिलता रहेगा। इस मिशन से हमें सौर कोरोना, अंतरिक्ष मौसम के कई जटिल रहस्यों के बारे में पता चलेगा।

आदित्य में 7 जरुरी पेलोड 

बता दें कि, आदित्य L1 मिशन के साथ जो काम के 7 इक्विपमेंट्स गए हैं, उनके नाम हैं- विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC), सोलर अल्ट्रा-वॉयलेट इमेजिंग टेलिस्कोप (SUIT), आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (ASPEX), प्लाजमा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (PAPA), सोलर लो एनर्जी एक्स-रे स्पेक्टोमीटर (SoLEXS), हाई एनर्जी L1 ऑर्बिटिंग एक्स-रे स्पेक्टोमीटर (HEL1OS) और मैग्नेटोमीटर पेलोड। ये सभी सूरज के अध्ययन रिसर्च में भी बहुत काम आएंगे।

‘लैग्रेंजियन पॉइंट’ क्या है 

पाठकों को दें कि, पृथ्वी और सूर्य के बीच पांच ‘लैग्रेंजियन’ बिंदु (या पार्किंग क्षेत्र) हैं, जहां पहुंचने पर कोई वस्तु वहीं रुक जाती है। लैग्रेंज बिंदुओं का नाम इतालवी-फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ-लुई लैग्रेंज के नाम पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले उनके अनुसंधान पत्र-‘एस्से सुर ले प्रोब्लेम डेस ट्रोइस कॉर्प्स, 1772 के लिए रखा गया है।लैग्रेंज बिंदु पर सूर्य और पृथ्वी के बीच गुरुत्वाकर्षण बल संतुलित होता है, जिससे किसी उपग्रह को इस बिंदु पर रोकने में भी आसानी रहती है। 

चांद पर चैन से सो रहा है चंद्रयान-3

इसके साथ ही ISRO चीफ एस सोमनाथ ने जानकारी दी कि चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान डेटा एकत्र करने में अपने योगदान देने के 14 दिन बाद से बहुत अच्छी तरह से निंद्रालीन है। जो अब कभी नहीं जागेगा। उन्होंने बताया कि हम उम्मीद कर रहे थे कि वह जाग जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका। हमने जब अपनी प्रयोगशाला में पूरे सिस्टम का परीक्षण किया तो यह काम कर रहा था। उन्होंने इस पर जानकारी दीकि प्रयोगशाला में काम करने वाली कुछ प्रणालियां विकिरण जैसे विभिन्न कारणों से चांद की सतह पर काम नहीं कर पाती है।

Isro chief told the time aditya will reach l1 point at this time on 6th january at 4 pm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2023 | 07:51 AM

Topics:  

  • Aditya L1 Solar Mission
  • ISRO

सम्बंधित ख़बरें

1

केदारनाथ हेली सेवा को ISRO का सुरक्षा कवच, अब हर उड़ान होगी और सुरक्षित

2

PM Modi ने किया भारत के पहले चिपसेट का अनावरण, शुरू होगा कमर्शियल प्रोडक्शन

3

शुभांशु शुक्ला को योगी ने दिया सम्मान…स्वागत साथ कर दिया बड़ा ऐलान, यूपी सरकार करेगी ये बड़ा काम

4

सैटेलाइट से स्पेसवॉक तक… देश कल मनाएगा भारतीय अंतरिक्ष यात्रा का महाउत्सव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.