Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा: सड़क हादसे में कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू गंभीर रूप से घायल, 200 की स्पीड से चल रही कार सीधे टैंकर से टकराई, 2 की मौत

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 26, 2023 | 12:03 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. हरियाणा (Haryana) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के नूह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक टैंकर और कार की टक्कर हो गई। वहीं टक्कर के बाद कार पलट गई और उसमें आग भी लग गई। खबर है कि, इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैंकर सवार एक शख्स सहित कार में बैठे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विकास मालू गंभीर रूप से घायल

मामले पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार सवार लोगों में से एक की पहचान कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू (Vikas Malu के रूप में हुई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में फिलहाल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त विकास मालू 9 करोड़ की कार रोल्स-रॉयल फैंटम में थे। खबर है कि, वे राजस्थान के जयपुर में किसी प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे थे। उनकी कार की स्पीड 200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

कब हुआ हादसा 

अब यह हादसा कब हुआ इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। जहां सोशल मीडिया पर इसे 23 अगस्त से हादसे की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उनके घायल होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, एक निजी मीडिया चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा 25 अगस्त की सुबह 11 बजे नूंह जिले के उमरी गांव के पास हुआ। हालांकि ‘नवभारत’ इस घटना के समय और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  

Flash:

In a conversation with NDTV, Narendra Bijaraniya, SP Nuh, confirmed that an FIR has been lodged, and a thorough investigation is underway. He said #VikasMalu (Kuber group owner), one of the occupants of the Rolls Royce, has been admitted to Medanta hospital in Gurugram… pic.twitter.com/uvHTbe7QFI

— Yuvraj Singh Mann (@yuvnique) August 25, 2023

वहीं पुलिस की मानें तो हादसे में मरने वालों की पहचान रामप्रीत और कुलदीप के रूप में हुई है। ये दोनों ही उक्त टैंकर पर सवार थे। इसके अलावा टैंकर में सवार गौतम भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उनका नूंह के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस भयंकर सड़क हादसे में कार सवार दिव्या, कुबेर ग्रुप के मलिक विकास मालू और तसबीर घायल हुए बताए गए हैं। वहीं इन तीनों घायलों का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। वहीं कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Haryana vikas malu owner of kuber group seriously injured in a road accident a car running at a speed of 200 collided directly with a tanker 2 died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2023 | 12:03 PM

Topics:  

  • Rolls Royce

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत में EV की बढ़ती मांग: 2025 की टॉप 5 सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कारें

2

250 करोड़ की रोल्स-रॉयस La Rose Noire से उठा पर्दा, मालिक अब भी रहस्य

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.