अंगदान करने में हर 5 में से 4 महिलाएं आगे, ऑर्गन डोनेशन कर बचा रहीं 80% पुरुषों की जान
- Written By: राहुल गोस्वामी
कांसेप्ट पिक: अंगदान करने में महिलाएं सबसे आगे
नई दिल्ली: एक सर्वे के अनुसार देश में अंगदान के मामले में फिलहाल महिलाएं (Women) सबसे आगे हैं। आंकड़ों के अनुसार हर 5 में से 4 अंगदान (Organ Donation) महिलाओं ने किए हैं। वहीं, दान में मिले ऐसे 5 में से 4 अंगों ने पुरुषों की जिंदगी बचाई है। इस आंकड़ों से पता चलता है कि अंगदान करने के मामले में महिलाएं पुरुषों (Males) से काफी आगे हैं।
वहीँ सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक साल 1995 से 2021 के बीच देश में 36,640 ट्रांसप्लांट हुए थे। इनमें अंग लेने वाले 29 हजार पुरुष थे, जबकि 6945 महिलाओं को ही ऑर्गन ट्रांसप्लांट का फायदा हुआ था। दरअसल ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक अंगदान में इस बड़े अंतर की वजह आर्थिक और वित्तीय जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक दबाव और एनी जरुरी प्राथमिकताएं हैं।
लिविंग ऑर्गन डोनेशन में भी महिलाएं आगे
लिविंग ऑर्गन डोनेशन के मामले में भी महिलाएं आगे हैं। दरअसल एक्सपेरिमेंटल एंड क्लीनिकल जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, 2019 में हुए ऑर्गन ट्रांसप्लांट में 80% लिविंग डोनर महिलाएं ही थी। इनसे अंग प्राप्त करने वाले 80% पुरुष थे। यानी पुरुष अंगदान करने के मामले में महिलाओं के आसपास भी नहीं हैं। वहीं महिलाएं लिविर डोनर भी हैं। यानी अब जिंदा रहते हुए अंगदान करने के मामले में पुरुषों से काफी आगे रही हैं। लीविंग डोनर अपनी किडनी और लिवर को दान कर सकता है। पुरुषों को किडनी महिला ही डोनेट करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
अब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
Yavatmal News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ केयर कैंप आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
यानी पुरुष अंगदान के मामले में महिलाओं के आसपास भी नहीं फटकते दिख रहे हैं। वहीं लिविंग डोनर जिंदा रहते हुए अपनी किडनी और लिवर दान कर सकता है। अधिकतर मामलों में पुरुषों को किडनी महिला ही डोनेट करती हैं।
क्या है महिलाओं के अंगदान में आगे रहने की वजह
सर्वे में यह बात सामने आई है कि, दरअसल महिलाओं घर की जिम्मेदारी और आर्थिक नुकसान से परिवार को बचाने के लिए ऐसा करती हैं। माता-पिता बच्चों के लिए अपनी खुशी से अंगदान करते हैं। जब ये दोनों ही नहीं होते तो पत्नियां आगे आती हैं। अक्सर, यह भी देखा गया है की अगर बेटी अविवाहित है, तो वह डोनर बन जाती है। लेकिन अगर पत्नी को किसी अंग की आवश्यकता है, तो इसकी सबसे अधिक संभावना है कि उसे वेटिंग लिस्ट में ही डाल दिया जाए।
