Pic: Social Media
नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार आज यानी 31 अगस्त को बाबा अमरनाथ की यात्रा (Amarnath Yatra) ‘छड़ी मुबारक’ (Chadhi Mubarak) के दर्शन के साथ समाप्त होगी। पता हो कि, छड़ी मुबारक दरअसल भगवा कपड़े में लिपटी भगवान शिव की पवित्र छड़ी है। जो बीते 26 अगस्त को श्रीनगर के एक अखाड़े से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकली थी।
क्या है ‘छड़ी मुबारक’
भगवान शिव की यह पवित्र छड़ी महात्माओं और साधु संतों के साथ बीते 30 अगस्त को वो शेषनाग से पंजतरणी के लिए रवाना हुई थी। आज वो पवित्र गुफा पहुंचेगी और पूजा-अर्जना करके दर्शन करेगी। इसके साथ ही महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में उगते सूरज के साथ उसकी पवित्र गुफा में स्थापना की जाएगी। इसके बाद उक्त पवित्र छड़ी को वापस श्रीनगर स्थित अखाड़े में ले जाया जाएगा। उधर मीडिया रिपोर्ट्सकी मानें तो , इस साल पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।
#WATCH | Morning ‘Aarti’ performed at Shri Amarnath Cave Shrine in Jammu & Kashmir, earlier today. The 62-day-long Amarnath Yatra, which began on July 1 will culminate today, August 31, 2023. pic.twitter.com/g39JIA0f9j — ANI (@ANI) August 31, 2023
टुटा पिछला रिकॉर्ड
हालांकि इस साल यानी 2023 के बीते 1 जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा ने 37 दिन बाद यानी 6 अगस्त को पिछले साल दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दरअसल इस तारीख तक लगभग 4 लाख 17 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। जबकि पिछले साल पूरे सीजन में ही 3 लाख 65 हजार यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।
अमरनाथ धाम और उसका महत्व
जानकारी दें कि, अमरनाथ धाम जम्मू-कश्मीर में हिमालय की गोद में स्थित एक पवित्र गुफा है, जो हिंदुओं का सबसे पवित्र स्थल भी है। ऐसा माना जाता है कि, अमरनाथ स्थित पवित्र गुफा में भगवान शिव एक बर्फ-लिंगम यानी बर्फ के शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। वहीं बर्फ से शिवलिंग निर्मित होने की वजह से इसे ‘बाबा बर्फानी’ भी कहा जाता है।