iOS 27 में क्या क्या खास होगा। Source. Gemini
टेक्नॉलजी

iOS 27 की रिलीज डेट हुई लगभग तय, 9 सितंबर के बाद आएगा अपडेट, Siri AI समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

iOS 27 Supported iPhones: Apple अपने कम्पैटिबल iPhones के लिए iOS 27 का फाइनल वर्जन जारी करने वाला है। कंपनी ने नए सॉफ्टवेयर अपडेट को WWDC 2026 में पेश किया था और जून से इसका बीटा टेस्ट भी चल रहा है।

सिमरन सिंह

Apple iOS Update: जल्द ही Apple अपने कम्पैटिबल iPhones के लिए iOS 27 का फाइनल वर्जन जारी करने वाला है। बता दें कि कंपनी ने इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट को WWDC 2026 में पेश किया था और जून से इसका बीटा टेस्ट भी चल रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार iOS 27 में सबसे बड़ा बदलाव Siri AI को लेकर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा Apple Intelligence को पहले से ज्यादा ऐप्स तक पहुंचाया जा रहा है जबकि iPhone के कई कोर ऐप्स में भी नए फीचर्स और बदलाव देखने को मिलने वाले है।

iOS 27 Release Date: कब आएगा नया अपडेट?

iOS 27 को लेकर अभी के लि फाइनल रिलीज डेट Apple ने अभी आधिकारिक घोषणा में शामिल नहीं कि है। लेकिन कंपनी के सितंबर इवेंट को देखते हुए माना जा रहा है कि 9 सितंबर के iPhone लॉन्च इवेंट के बाद नए iOS का रोलआउट भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा Apple के पिछले रिलीज पैटर्न को देखें तो कंपनी कई बार सितंबर में नए iOS वर्जन को महीने की 14 तारीख के आसपास जारी करती रही है। ऐसे में 14 सितंबर भी संभावित रिलीज डेट हो सकती है। वहीं अगर यह अपडेट आ जाता है तो यूजर्स को इसे Settings > General > Software Update में जाकर डाउनलोड कर होगा।

Siri AI में आएगा सबसे बड़ा बदलाव

iOS 27 को लेकर बताया जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा बदलाव नया Siri AI एक्सपीरियंस में देखने को मिलेगा। वहीं Live Mint के अनुसार Apple का कहना है कि नया Siri यूजर के संदर्भ को बेहतर तरीके से समझ पाएगा। यह स्क्रीन पर मौजूद चीजों को पहचानने के साथ वेब से जानकारी लेकर ज्यादा उपयोगी जवाब भी देने के लायक बन जाएगा। इतना ही नहीं Siri ऐप्स के भीतर कुछ काम भी कर सकेंगा। जिसका सीधा मतलब है कि आने वाले समय में यह सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला वॉयस असिस्टेंट नहीं रहेगा बल्कि iPhone पर काम पूरा कराने में भी ज्यादा सक्रिय तरह से सामने आने वाला है।

Apple Intelligence और Safety Features पर भी फोकस

इस नए अपडेट में Apple Intelligence को Photos, Messages, Safari, Mail और Shortcuts जैसे ऐप्स में विस्तार दिया जा रहा है। जिससे Photos में नए AI-पावर्ड एडिटिंग टूल्स मिलने की उम्मीद कि गई है। इसके साथ Apple ने पैरेंटल कंट्रोल और सेफ्टी फीचर्स को भी बेहतर करने को लेकर काम करने की बात की है। लेकिन Apple Intelligence के सभी फीचर्स हर iPhone पर उपलब्ध नहीं होंगे। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि iOS 27 में Apple Intelligence का इस्तेमाल iPhone 16 सीरीज और उसके बाद के मॉडल्स पर किया जा सकेगा।

iOS 27 Timeline: अब तक क्या हुआ?

जैसा कि सभी को पता है कि iOS 27 का ऐलान 8 जून को WWDC 2026 में किया गया और उसी दिन पहला डेवलपर बीटा जारी हुआ था। इसके बाद 13 जुलाई को पब्लिक बीटा आया और 31 अगस्त को iOS 27 Beta 8 रिलीज किया गया था। ऐसे में अब 9 सितंबर को Apple का iPhone लॉन्च इवेंट प्रस्तावित है जिसके बाद 14 सितंबर के आसपास iOS 27 के फाइनल रिलीज की उम्मीद की जा रही है। लेकिन अंत कि तारीख की पुष्टि Apple की ओर से ही कि जाएगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज