जोहरान ममदानी ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

वेनेजुएला में अमेरिकी हमले पर भड़के जोहरान ममदानी, फोन पर ट्रंप से जताई नाराजगी, बताया एक्ट ऑफ वॉर

US-Venezuela Tensions: अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा। ट्रंप के हमले की आलोचना हो रही है। मेयर ममदानी ने इसे युद्ध और कानून उल्लंघन बताया।

अक्षय साहू

Zohran Mamdani on US action in Venezuela: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई के फैसले को अमेरिका के भीतर ही तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने की अमेरिकी योजना को “एक्ट ऑफ वॉर” करार दिया। ममदानी, जो डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता भी हैं, ने खुलकर इस कार्रवाई की वैधता पर सवाल उठाया। संयुक्त राष्ट्र, रूस, चीन और दुनिया के कई देशों ने अमेरिका के इस कदम की निंदा की है।

जोहरान ममदानी ने ट्वीट किया कि उनका प्रशासन स्थिति पर नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर निर्देश जारी करेगा। उनका ध्यान न्यूयॉर्क के निवासियों और विशेष रूप से वेनेजुएला समुदाय की सुरक्षा पर है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह भी बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से सीधे बात की और अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनकी आपत्ति सैन्य हमला करके सत्ता परिवर्तन की कोशिश और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने के खिलाफ थी।

ट्रंप से क्यों नाराज है ममदानी?

ममदानी ने आगे कहा कि उन्हें अमेरिकी सेना की योजना के बारे में जानकारी मिली है, जिसमें मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर न्यूयॉर्क में जेल में डालने की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने कहा, “किसी संप्रभु देश पर एकतरफा हमला करना युद्ध का काम है और यह संघीय तथा अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।” ममदानी ने यह भी कहा कि यह कदम सिर्फ विदेश में रहने वाले लोगों को नहीं बल्कि न्यूयॉर्क में रहने वाले हजारों वेनेजुएला मूल के लोगों को प्रभावित करेगा।

क्या है ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व?

अमेरिकी सेना ने शनिवार तड़के वेनेजुएला में एक गुप्त और नाटकीय ऑपरेशन किया। इस दौरान राजधानी काराकास के कई हिस्सों में बिजली काट दी गई और मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया गया। अमेरिकी फोर्स की स्पेशल यूनिट ने मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अगवा कर लिया।

मादुरो की गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया

निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को वेनेजुएला से अमेरिकी जहाज के जरिए लाया गया और रविवार सुबह न्यूयॉर्क पहुंचाया गया। अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मादुरो पर नार्को-टेररिज्म साजिश और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सोमवार को उन्हें मैनहट्टन के फेडरल कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच