ट्रंप और ज़ेलेंस्की, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

Zelensky Trump Meeting: जेलेंस्की अगले हफ्ते वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली इस चर्चा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।

अमन उपाध्याय

Zelensky Trump Meeting In US:  यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अगले सप्ताह अमेरिका के दौरे पर रहेंगे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने वाली है। यह मुलाकात वाशिंगटन में दिवंगत अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार के दौरान होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच युद्ध और भविष्य की रणनीतियों को लेकर अहम बातचीत हो सकती है।

लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे दोनों नेता

दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम का अंतिम संस्कार 28 जुलाई को वाशिंगटन नेशनल कैथेड्रल में होना तय हुआ है। ग्राहम यूक्रेन और डोनाल्ड ट्रंप, दोनों के ही बेहद करीबी सहयोगी माने जाते थे। गौरतलब है कि 11 जुलाई को कीव यात्रा से लौटने के तुरंत बाद उनका निधन हो गया था। जेलेंस्की के इस दौरे को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

छह महीने के गतिरोध के बाद कूटनीतिक हलचल

जेलेंस्की और ट्रंप की यह संभावित मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब कीव, मॉस्को और वाशिंगटन के बीच शांति वार्ता पिछले छह महीनों से पूरी तरह ठप है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में कूटनीतिक गतिविधियां तेज हुई हैं।

बीते 22 जुलाई को ही नाटो में ट्रंप के दूत मैट व्हिटेकर ने कीव का दौरा किया था, जहां पैट्रियट मिसाइलों की डिलीवरी और 'यूएस-यूक्रेन ड्रोन डील' पर चर्चा हुई। उसी दिन जेलेंस्की की ट्रंप के विशेष दूतों स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर के साथ भी फोन पर बातचीत हुई थी।

शांति के लिए नए विचारों की तलाश

युद्ध को खत्म करने की दिशा में अमेरिका की सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल ही में मनीला में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की है। रुबियो ने संकेत दिया है कि अगर स्थितियां सही रहीं, तो अमेरिका शांति के लिए नए विकल्प और अवधारणाएं पेश करने को तैयार है।

दूसरी ओर, जेलेंस्की और ट्रंप की टीम के बीच बढ़ती नजदीकी अमेरिका के कड़े रुख में नरमी का संकेत दे रही है। हाल ही में ट्रंप ने घोषणा की थी कि वाशिंगटन अब यूक्रेन को खुद के पैट्रियट इंटरसेप्टर बनाने के लिए लाइसेंस प्रदान करेगा, जो यूक्रेन की रक्षा प्रणाली के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है।

रूस पर आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी

मुलाकात के बीच अमेरिका में रूस के खिलाफ एक कड़ा प्रतिबंध विधेयक भी चर्चा में है। अमेरिकी सीनेट में पेश किए गए इस संशोधित बिल में रूसी तेल और गैस के बड़े खरीदारों पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इस विधेयक के जरिए क्रेमलिन की युद्ध से होने वाली आय को चोट पहुंचाने की योजना है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM